बिहार : 1824 अंग्रेजी शराब बोतल जब्त

Published at :19 Dec 2016 10:35 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : 1824 अंग्रेजी शराब बोतल जब्त

बगहा : बिहार में बगहा पुलिस जिला के धनहा थाना अंतर्गत रतवल गांव के समीप एक बोलेरो जीप से पुलिस ने आज भारत में निर्मित विदेशी शराब की 1824 बोतलें जब्त की. पुलिस अधीक्षक शंकर झा ने बताया कि पुलिस द्वारा गश्ती के दौरान जब उक्त जीप को रोकने की कोशिश की तो उसका चालक […]

विज्ञापन

बगहा : बिहार में बगहा पुलिस जिला के धनहा थाना अंतर्गत रतवल गांव के समीप एक बोलेरो जीप से पुलिस ने आज भारत में निर्मित विदेशी शराब की 1824 बोतलें जब्त की. पुलिस अधीक्षक शंकर झा ने बताया कि पुलिस द्वारा गश्ती के दौरान जब उक्त जीप को रोकने की कोशिश की तो उसका चालक उसे लेकर फरार होने लगा.

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा जीप का पीछा किए जाने पर उसका चालक उसे छोड़कर फरार हो गया. जीप की तलाशी के दौरान उससे रॅायल स्टेग अंग्रेजी शराब की यह खेप बरामद की गयी. झा ने बताया कि उक्त जीप किसकी है इस बारे में पता लगाया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन