विवाहिता व उसके पुत्र का किया अपहरण

Published at :19 Dec 2016 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता व उसके पुत्र का किया अपहरण

बेतिया : जौकटिया से विवाहिता व उसके पुत्र का अपहरण कर लिया गया है. अपहरण कांड को उस समय अंजाम दिया गया,जब विवाहिता अपने पुत्र के साथ जौकटिया चौक पर दवा खरीदने गयी थी. विवाहिता की मां गायत्री देवी ने मझौलिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है ़ पूर्वी चंपारण जिले के मलाही थाना दामोदरपुर […]

विज्ञापन

बेतिया : जौकटिया से विवाहिता व उसके पुत्र का अपहरण कर लिया गया है. अपहरण कांड को उस समय अंजाम दिया गया,जब विवाहिता अपने पुत्र के साथ जौकटिया चौक पर दवा खरीदने गयी थी. विवाहिता की मां गायत्री देवी ने मझौलिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है ़ पूर्वी चंपारण जिले के मलाही थाना दामोदरपुर के अरविन्द दास, अनिल दास, अजीत दास, दुखनी दास, रीता देवी को आरोपी बनाया गया है. गायत्री ने प्राथमिकी में बतायी है कि उसकी पुत्री संजू देवी की शादी पूर्वी चंपारण के चटिया के नरेन्द्र राम से हुई है़ नरेन्द्र बाहर कामने चला गया,तो उसने अपनी पुत्री व उसके बेटे को घर लायी. इसी बीच जब दवा खरीदने पुत्री संजू देवी व उसका पुत्र जौकटिया चौक पर गयी,तो आरोपियों ने अपहरण कर लिया है मझौलिया थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन