खजाना ही नहीं, जमीन पर कब्जे की भी होड़

Published at :15 Dec 2016 6:16 AM (IST)
विज्ञापन
खजाना ही नहीं, जमीन पर कब्जे की भी होड़

बेतिया राज की जमीन पर बने पक्के मकान. सुरक्षा में सेंध बेतियाराज के जवाहरात खाने की सुरक्षा में सेंध का खुलासा कर पुलिस ने तो अपना काम कर लिया है. अब बारी जिला प्रशासन की है कि वह बेतियाराज की करोड़ों की जमीन को चोरी होने से बचाये. इनके कब्जे पर मची लूट पर रोक […]

विज्ञापन

बेतिया राज की जमीन पर बने पक्के मकान.

सुरक्षा में सेंध
बेतियाराज के जवाहरात खाने की सुरक्षा में सेंध का खुलासा कर पुलिस ने तो अपना काम कर लिया है. अब बारी जिला प्रशासन की है कि वह बेतियाराज की करोड़ों की जमीन को चोरी होने से बचाये. इनके कब्जे पर मची लूट पर रोक लगाये.
बेतिया : शहर में बेतियाराज के कराेड़ों की जमीन पर कब्जे की लूट मची है. चंद पैसों की खातिर करोड़ों की जमीनों का सौदा किया जा रहा है. आलीशान बंगले खड़े कर दिये जा रहे हैं. इसके लिए एक पूरा रैकेट सक्रिय है, जो बेतियाराज की जमीनों पर कब्जा कराने में जुटा हुआ है. मौजूदा समय में बेतियाराज की ज्यादातर जमीनें या तो अवैध कब्जे में हैं या फिर उपेक्षित पड़ी हुई हैं.
खास यह है कि बेतियाराज की जिन जमीनों पर पर कब्जे की लूट मची है, उसमें शहर के ऐतिहासिक हजारी पशु मेला ग्राउंड, आइटीआई जैसे स्थल शामिल है़ं जहां हर रोज नये अवैध कब्जे हो रहे है़ं छप्परें बन रही हैं और फिर देखते ही देखते इमारतें खड़ी हो रही है़ पूरा रैकेट सक्रिय है, जो पुलिस व प्रशासन के अफसरों को मैनेज कर इन जमीनों की चोरी में जुटी हुआ है. यह रैकेट पैसा लेकर न सिर्फ राज की जमीन पर अवैध कब्जा दिला रही है, बल्कि वहां पर आशियाना खड़ा करने और सुरक्षा दिलाने की भी गारंटी देती है. कब्जा हटाने के नाम पर साल में एक बार प्रशासन झुग्गी-झोपड़ियों पर जेसीबी चलवा कोरम पूरा कर लेता है. पक्का मकान वालों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है.
छप्पर के भीतर होते हैं पक्का निर्माण : शहर के हजारी पशु ग्राउंड, दुर्गाबाग, आइटीआई आदि स्थानों पर रैकेट के लोग पहले पैसा लेकर वहां कब्जा दिलाते है़ं रातों-रात झोपड़ी खड़ी कर दी जाती है़ इसके बाद छप्पर के भीतर ही पक्का निर्माण शुरू होता है़ महीने भर के बाद जब वहां से छप्पर हटता है तो एक पक्का मकान खड़ा दिखाई देता है़
कई अफसर भी कब्जाधारकों की सूची में : बेतियाराज की जमीन पर कब्जा करने में सरकारी अफसर और कर्मी भी पीछे नहीं है़ इसमें कई प्रशासनिक अफसर शामिल हैं तो वहीं आइटीआई में शिक्षा विभाग के एक अफसर की इमारत खड़ी है़ शहर के बेतियाराज की जमीन पर अवैध कब्जा कर बनी कॉलोनियां में सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है़ नौरंगाबाग, आइटीआई में बिजली, सड़क तो हजारी में अवैध कब्जाधारकों के लिए खड़ंजा सरकारी खर्च पर करा दिया गया है़
बेफिक्र प्रशासन, भ्रष्ट तंत्र व लोगों की चुप्पी से लुटजी जा रही बेतियाराज के करोड़ों की संपत्तियां
कोई पूछनहार नहीं कब्जे का खेल राज की ज्यादातर जमीन है अवैध कब्जे में बस गई हैं दर्जनों अवैध कालोनियां
बेतिया राज की जमीन पर कब्जा कराने के लिए चल रहा रैकेट, रुपया देने पर दबंग दिला रहे अवैध कब्जा
रातों-रात बन जाते हैं छप्पर, फिर छप्पर के भीतर चलता है पक्का निर्माण का कार्य
इन स्थानों पर चल रहा कब्जे का खेल
हजारी पशु मेला ग्राउंड
आईटीआइ कॉलोनी
लालूनगर
पूर्वी करगहिया
दुर्गाबाग
कटहरी टोला
उतरवारी पोखरा, पक्की फुलवारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन