चोरों ने स्कूल का ताला तोड़ एमडीएम का नौ बोरा चावल व गैस भट्ठी चुरायी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक ने मुफस्सिल थाने में चोरों के खिलाफ करायी प्राथमिकी बेतिया : शहर से सटे बुनियादी विद्यालय पांडेय टोला विद्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने एमडीएम का 9 बोरा चावल व गैस भट्ठी चुरा ली है. घटना सोमवार की रात की बतायी गयी है. इस बारे में प्रधानाध्यापक सुनील कुमार तिवारी ने मुफस्सिल थाने में […]
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक ने मुफस्सिल थाने में चोरों के खिलाफ करायी प्राथमिकी
बेतिया : शहर से सटे बुनियादी विद्यालय पांडेय टोला विद्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने एमडीएम का 9 बोरा चावल व गैस भट्ठी चुरा ली है. घटना सोमवार की रात की बतायी गयी है.
इस बारे में प्रधानाध्यापक सुनील कुमार तिवारी ने मुफस्सिल थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि प्रतिदिन की भांति वे सोमवार छुट्टी के बाद स्कूल बंद कर चले गये.
जब मंगलवार को सुबह समय से विद्यालय पहुंचे,तो उनको स्कूल के छात्र व अन्य लोगों ने ताला टूटने की जानकारी दी. जब वे एमडीएम के चालव रखे कमरे में गये, तो कि नौ बोरा एमडीएम का चावल, गैस भट्ठी व कढ़ाई गायब है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक के आवेदन पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










