डेढ़ माह में ग्रामीण बैंकों में जमा हुए दो अरब रुपये
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बेतिया : दो दिनों की बैंक बंदी के बाद सोमवार को बैंक खुले, लेकिन सोमवार को बैंकों में भी अवकाश होने की अफवाह की वजह से बैंकों में भीड़-भाड़ नहीं दिखी. इससे बैंक कर्मी भी राहत में रहे और सुचारु रूप से बैंकिंग सेवाओं का निष्पादन किया. उधर एटीएम में भी भीड़ भाड़ कम दिखायी […]
विज्ञापन
बेतिया : दो दिनों की बैंक बंदी के बाद सोमवार को बैंक खुले, लेकिन सोमवार को बैंकों में भी अवकाश होने की अफवाह की वजह से बैंकों में भीड़-भाड़ नहीं दिखी. इससे बैंक कर्मी भी राहत में रहे और सुचारु रूप से बैंकिंग सेवाओं का निष्पादन किया. उधर एटीएम में भी भीड़ भाड़ कम दिखायी दी.
नोटबंदी के कारण जमापूंजी में 25 % इजाफा
नोटबंदी के करीब डेढ़ एक माह में जिले के उतर बिहार ग्रामीण बैंक की विभिन्न शाखाओं में करीब 200 करोड़ से अधिक पुराने 500 व 1000 के नोट जमा हुए है. यूबीजीबी के क्षेत्रीय प्रबंधक देवेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि जिले में युबीजीबीके दो क्षेत्रीय कार्यालय है. जिसमें कुल 74 शाखांए कार्यरत है. इन सभी शाखाओें में नोटबंदी के बाद ग्राहकों द्वारा 200 करोड़ से अधिक रुपये जमा कराये गये है. इससे ग्रामीण बैंक के जमा पूंजी में करीब 25 फीसदी का इजाफा हुआ है.
उन्होंने बताया कि इस एक महिनें में जिले के ग्रामीण बैंकों को आरबीआइ की ओर से 25 करोड़ रुपये मिले है. जिनका वितरण शाखाओं की आवश्यकता के अनुसार किया गया है. बैंकों में स्थिति अब धीरे धीरे सामान्य हो रही है. पुराने नोटों के जमा करने का प्रवाह भी अब कम होने लगा है.
केनरा बैंक के एटीएम नहीं हुए अपडेट
जिले में केनरा बैंक की ओर से स्थापित किये गये एटीएम को अभी तक नये नोटों के मुताबिक अपग्रेड नहीं किया जा सका है. जिस वजह से इन एटीएम का शटर लगातार बंद हीं है. केनरा बैंक के मुख्य प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि एटीएम के नये नोट के मुताबिक अपग्रेड नहीं होने व छोटेनोटो की कम उपलब्धता की वजह से एटीएम नहीं खुल पा रहे.
हालांकि बैंक शाखाओं से लोगों को निकासी की सुविधा दी जा रही है. उन्होंने बताया कि नोटबंदी के बाद केनरा बैंक की जमा पुंजी में करीब आठ से नौ फिसद का इजाफा हुआ है. हालांकि अब यह धीरे धीरे कम हो रहा है. लोग अब अपनी जमा पूंजी निकालने में लग गये है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










