इनरव्हील व रोटरी ने कराया 11 मरीजों का मुफ्त मोतियाबिंद का ऑपरेशन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बेतिया : असहाय गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य है. इसमें जो खुशी मिलती है. वह अन्य दूसरे कार्यों से संभव नहीं है. इनरव्हील क्लब बेतिया की अध्यक्षा वीणा चौधरी ने उक्त बातें कहीं. वे सोमवार को नगर के सुप्रिया रोड स्थित डॉ. सुरेश प्रसाद आई क्लीनिक में मुफ्त ऑपरेशन के बाद मरीजों के […]
विज्ञापन
बेतिया : असहाय गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य है. इसमें जो खुशी मिलती है. वह अन्य दूसरे कार्यों से संभव नहीं है. इनरव्हील क्लब बेतिया की अध्यक्षा वीणा चौधरी ने उक्त बातें कहीं.
वे सोमवार को नगर के सुप्रिया रोड स्थित डॉ. सुरेश प्रसाद आई क्लीनिक में मुफ्त ऑपरेशन के बाद मरीजों के बीच कंबल, चश्मा व दवाओं का वितरण कर रही थीं. उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब व इनरव्हील क्लब के द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में कई कार्य किये जाते हैं. इसी क्रम में रविवार को रोटेरियन राजेश चौधरी के सौजन्य से मैनाटांड़ प्रखंड के लाकर गांव के 11 असहाय गरीब नेत्र रोगियों की मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन करायी गयी है.
जिसके पश्चात सभी मरीजों को कंबल, दवाइयां और चश्मे का भी वितरण किया गया है. मरीजों का ऑपरेशन नेत्र चिकित्सक सह रोटेरियन डॉ. प्रदीप कुमार ने किया. इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब के मनोज कुमार,
सुजय सिन्हा, डॉ. शीला रंजन तथा इनरव्हील क्लब की इंदिरा पोद्दार ने भी सहयोग किया.
ऑपरेशन के बाद मरीजों के साथ सदस्य
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










