डीटीओ नहीं जानते कितने वाहन चलते हैं जिले में
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Dec 2016 5:24 AM (IST)
विज्ञापन

जिला परिवहन पदाधिकारी का हाल बेतिया : पश्चिम चम्पारण के जिला परिवहन पदाधिकारी निरोज कुमार भगत को खुद इस बात की जानकारी नहीं है कि जिले में कितने वाहन चलते हैं और कितने वाहन स्वामियों ने किस रुट के लिए यातायात परमिट प्राप्त किया है. जबकि बिना निबंधन, बिना चालक अनुज्ञप्ति के पश्चिम चम्पारण में […]
विज्ञापन
जिला परिवहन पदाधिकारी का हाल
बेतिया : पश्चिम चम्पारण के जिला परिवहन पदाधिकारी निरोज कुमार भगत को खुद इस बात की जानकारी नहीं है कि जिले में कितने वाहन चलते हैं और कितने वाहन स्वामियों ने किस रुट के लिए यातायात परमिट प्राप्त किया है. जबकि बिना निबंधन, बिना चालक अनुज्ञप्ति के पश्चिम चम्पारण में धड़ल्ले से वाहनों का परिचालन किया जा रहा है. केवल जिला मुख्यालय में तीन पहिया वाहन अॉटो, बाइक, बिना चालक अनुज्ञप्ति प्राप्त चालक धड़ल्ले से वाहन चला रहे हैं. किन्तु विभागीय अधिकारी मूकदर्शक बने रहते है. अगर जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा निष्पक्ष जांच की जाए तो जिले में सैकड़ों की संख्या में तीन पहिया वाहन जब्त किया जा सकता है. साथ ही सरकार को लाखों का राजस्व प्राप्त होगा. इससे प्रतिदिन हो रही दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा.
ज्ञात हो कि आए दिन सड़क दुर्घटना में बिना नंबर की बाइक व तीन पहिया वाहन जब्त होने की सूचना मिलती है. सड़कों पर पुलिस द्वारा वाहन जांच के क्रम में तीन पहिया वाहन अटो की जांच कराई जाए तो लाखों का राजस्व का लाभ होगा.इधर जिला परिवहन पदाधिकारी निरोज भगत खुद स्वीकार करते है कि उन्हें इस संख्या की कोई जानकारी नहीं है कि कितने वाहनों ने अपना परमिट लिया है. हाल ही में जांच की गयी थी जिसमें दो दर्जन तीन पहिया वाहनों को जब्त कर जुर्माना भी वसूला गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




