हथियारों से लैस डकैतों की धमक से ग्रामीण दहशत में :
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बैरिया : थाना क्षेत्र के बथना व फुलियाखांड पंचायत के पटखौली और चंपारण तटबंध मंशा दुबे आदि गांवों में शनिवार की रात में हथियारबंद डाकुओं को घूमते देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गयी. हालांकि सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही डाकू गिरोह फरार होने में सफल हो गया. शनिवार की रात करीब नौ […]
विज्ञापन
बैरिया : थाना क्षेत्र के बथना व फुलियाखांड पंचायत के पटखौली और चंपारण तटबंध मंशा दुबे आदि गांवों में शनिवार की रात में हथियारबंद डाकुओं को घूमते देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गयी. हालांकि सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही डाकू गिरोह फरार होने में सफल हो गया. शनिवार की रात करीब नौ बजे 10-15 अपराधी हथियार से लैस होकर चंपारण तटबंध होते हुए पप्पू साह के घर के पास पहुंच गये थे .
इसकी सूचना ग्रामीणों को हो गयी और वे इसकी खबर बैरिया पुलिस और प्रखंड प्रमुख मधुसूदन तिवारी को दी. पुलिस सूचना पाकर ज्योंहि पटखौली गांव पहुंची. तब तक डाकू गिरोह फरार हो गये. इस संबंध में प्रमुख ने बताया कि उन्हें इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन को दे दी गयी. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रशासन क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिए तत्पर है. इधर ग्रामीणों का कहना है कि दस रोज पहले डीह भरौआ दियारावर्ती क्षेत्र में कुछ डाकू कपड़ा बेचने वाले कारोबारी को पकड़े हुए थे. जिससे कुछ कपड़े लेकर उसे छोड़ दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










