बैंकों पर पैसों की जद्दोजहद अब हंगामेदार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Nov 2016 4:01 AM (IST)
विज्ञापन

नोटबंदी. जिले में कई जगहों पर बैंकों में आयी हंगामे की नौबत, पुलिस-ग्राहक व बैंक प्रबंधन में नोक-झोंक की घटनाएं भी हुई बेतिया : देश में बंद हो चुके पांच सौ व एक हजार के नोट को लेकर बैंकों की शाखाओं पर चार दिनों से जारी जद्दोजहद व मारामारी सोमवार को हंगामे में बदल गई. […]
विज्ञापन
नोटबंदी. जिले में कई जगहों पर बैंकों में आयी हंगामे की नौबत, पुलिस-ग्राहक व बैंक प्रबंधन में नोक-झोंक की घटनाएं भी हुई
बेतिया : देश में बंद हो चुके पांच सौ व एक हजार के नोट को लेकर बैंकों की शाखाओं पर चार दिनों से जारी जद्दोजहद व मारामारी सोमवार को हंगामे में बदल गई. हाल यूं रहा कि जिले में कई जगहों पर बैंक की शाखाओं में हंगामे की नौबत आ गई.
कई जगहों पर ग्राहकों ने बवाल काटा. शिकायतों की भरमार रही. बैंकों पर जमकर आरोप लगाये गये. नोकझोक हुए. लिहाजा इसको लेकर पूरे दिन पुलिस की बेचैनी बढ़ी रही़ सोमवार की सुबह बैंक खुलने से पहले ही ग्राहकों की भीड़ लग गई थी. इस दौरान ज्यादातर बैंकों की ओर से भीड़ को देखते हुए बैंकों को पुलिस को बुला लिया गया़ शहर में भी बैंकों व एटीएम पर भारी भीड़ लग रही. ग्राहकों ने शिकायत किया कि बैंकों की ओर से करेंसी नहीं बदली जा रही है़
बैंक में हंगामा, मैनेजर ने करायी एफआइआर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




