लाठीचार्ज के विरोध में सीएम का पुतला दहन

Published at :12 Feb 2014 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
लाठीचार्ज के विरोध में सीएम का पुतला दहन

बेतियाः पटना में सांख्यिकी कर्मियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को समाहरणालय में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका. सीएम नीतीश कुमार के पुतला फूंकने से भी एसडीएम रामांशकर ने रोका. लेकिन आक्रोशित छात्र रुके नहीं. अधिकारी के मना करने के बाद भी समाहरणालय के मुख्य द्वार के समक्ष ही पुतला […]

विज्ञापन

बेतियाः पटना में सांख्यिकी कर्मियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को समाहरणालय में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका. सीएम नीतीश कुमार के पुतला फूंकने से भी एसडीएम रामांशकर ने रोका. लेकिन आक्रोशित छात्र रुके नहीं. अधिकारी के मना करने के बाद भी समाहरणालय के मुख्य द्वार के समक्ष ही पुतला फूंका. आक्रोशितों को नेतृत्व कर रहे अभिमन्यु राव ने कहा कि नीतीश सरकार दमन की राजनीति कर रही हैं.

इस सरकार में लोगों को अपनी मांग भी रखने की आजादी नहीं है. धरना व प्रदर्शन करने वाले लोगों पर लाठीचार्ज कराया जाता है. इसके लिए सरकार को माफी मांगनी चाहिए. अन्यथा इसके खिलाफ आइसा आंदोलन को जारी रखेगा. पुतला दहन में पंकज चौबे, विजय कुमार, नीतीश कुमार, गुलशन कुमार, ब्रजभूषण कुमार, संजीव कुमार, अमन कुमार व संदीप कुमार आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन