1.10 लाख जाली नोट के साथ तस्कर गिरफ्तार

Published at :05 Nov 2016 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
1.10 लाख जाली नोट के साथ तस्कर गिरफ्तार

प. चंपारण के नौतन में पुिलस ने की छापेमारी नौतन : एक लाख दस हजार रुपये के जाली नोट के साथ एक तस्कर को पुलिस ने शुक्रवार सुबह दबोच लिया. गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. उसे बेतिया से नौतन आने के क्रम में थाना क्षेत्र […]

विज्ञापन

प. चंपारण के नौतन में

पुिलस ने की छापेमारी
नौतन : एक लाख दस हजार रुपये के जाली नोट के साथ एक तस्कर को पुलिस ने शुक्रवार सुबह दबोच लिया. गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. उसे बेतिया से नौतन आने के क्रम में थाना क्षेत्र के मंगलपुर दियारे के समीप जाल बिछाकर पकड़ा गया. पकड़े गये जाली नोटों में एक हजार के सौ व पांच सौ के बीस नोट शामिल हैं. एसडीपीओ संजय कुमार झा ने बताया कि तस्कर जाली नोट लेकर उत्तर प्रदेश ले जाने
1.10 लाख जाली
की तैयारी में था. उसकी पहचान पूर्वी चंपारण के केसरिया थाना के कुणान गांव निवासी चंद्रकिशोर राय पिता लालबाबू राय के रूप में हुई है.
एसडीपीओ ने बताया कि आरोपित ने स्वीकार किया कि वह छठ पर्व पर जाली नोट खपाने की नीयत से ले जा रहा था. पूछताछ में उसने कई चौंकानेवाले खुलासे किये हैं. पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस इसे एक बहुत बड़ी उपलब्धि मान रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन