चने की खेती के लिए 54 किसानों को मिलेगा अनुदान
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गौनाहा : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन दलहन के तहत प्रखंड में चना का प्रत्यक्षण कर 54 किसानों को खेती के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा. चना की खेती करने के लिए प्रखंड को 54 एकड़ का लक्ष्य मिला है. प्रखंड कृषि पदाधिकारी रवि सिंह ने बताया कि चना की खेती के लिए 54 किसानों को अधिकतम […]
विज्ञापन
गौनाहा : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन दलहन के तहत प्रखंड में चना का प्रत्यक्षण कर 54 किसानों को खेती के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा.
चना की खेती करने के लिए प्रखंड को 54 एकड़ का लक्ष्य मिला है. प्रखंड कृषि पदाधिकारी रवि सिंह ने बताया कि चना की खेती के लिए 54 किसानों को अधिकतम 2680 रुपये की दर से अनुदान दिया जायेगा.
इसके लिए प्रत्यक्षण कलस्टर में उगाया जायेगा. इसके लिए कलस्टर में किसानों का चयन किया जाना है. इसी तरह सौ एकड़ मसूर की खेती हरित क्रांति योजना से करायी जायेगी. इस योजना के तहत भी सौ किसानों का चयन किया जायेगा. जिनको अधिकतम 2680 रुपये की दर से अनुदान दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि जीरो टिलेज विधि से गेहूं के प्रत्यक्षण के लिए 280 किसानों का चयन किया जायेगा.
जो 280 एकड़ भूमि में गेहूं की खेती करेंगे. यह नयी तकनीक से खेती करायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










