घायल युवक को नगर पुलिस हिरासत में ले एमजेके अस्पताल में करा रही है इलाज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Nov 2016 2:47 AM (IST)
विज्ञापन

आरकेस्ट्रा की लड़की को नशे की सुई दे उठाने के उठी थी अफवाह बेतिया : दुर्गाबाग में आरकेस्ट्रा की लड़की को उठाने के अफवाह पर स्थानीय लोगों ने एक युवक की जमकर धुनाई कर दी. घायल युवक मुफस्सिल थाना के कठैया के लालबाबू महतो बताया गया है. घटना की सूचना मिलते हीं नगर पुलिस घटना […]
विज्ञापन
आरकेस्ट्रा की लड़की को नशे की सुई दे उठाने के उठी थी अफवाह
बेतिया : दुर्गाबाग में आरकेस्ट्रा की लड़की को उठाने के अफवाह पर स्थानीय लोगों ने एक युवक की जमकर धुनाई कर दी. घायल युवक मुफस्सिल थाना के कठैया के लालबाबू महतो बताया गया है. घटना की सूचना मिलते हीं नगर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. आक्रोशित लोगों के चंगुल से लड़की उठाने के आरोपी युवक को हिरासत में लेकर इलाज के लिए एमजेके अस्पताल ले गयी. घटना मंगलवार की बतायी गयी है.
हालांकि एएसपी अभियान राजेश कुमार ने बताया कि बरवत के एक आरकेस्ट्रा की लड़की उठाने का अफवाह फैलाया गया था. जबकि आरकेस्ट्रा संचालक धामू महतो ने अपने यहां सभी लड़कियों के होने की बात कही है.
घटना के बारे में बताया जाता है कि दुर्गाबाग में कुछ लड़कों द्वारा एक लड़की को बेहोशी की सूई लगा उठाने की बात कही गयी. दिन दहाडे लड़की उठाने की बात सुनकर आस-पास के लोग इक्कठ्ठा होने लगे. तभी लोगों ने एक युवक को संदिग्ध स्थिति में देखा. संदिग्ध स्थिति में दिख रहे लालबाबू को लोगों ने पकड़ लिया व लड़की उठाने का आरोप लगाते हुए उसकी पीटाई करने लगे.
युवक के साथ मारपीट की घटना की सूचना पर पहुंची नगर पुलिस ने युवक को छुड़ायी व इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करायी. नगर थानाध्यक्ष ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है. अगर लड़की उठाने की बात अफवाह निकली,तो युवक के साथ मारपीट करने वालों पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




