चित्रगुप्त पूजा को ले निकली शोभायात्रा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Nov 2016 4:58 AM (IST)
विज्ञापन

01 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना िचत्रगुप्त समिति के सदस्यों की ओर से की गयी है व्यक्त बेतिया : चित्रगुप्त महाराज के पूजा की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त समिति की ओर से शोभा यात्रा मंदिर परिसर से निकाली गयी. जो शहर के विभिन्न मुख्यमार्गों से होते हुए पुन: मंदिर परिसर में पहुंची. […]
विज्ञापन
01 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना िचत्रगुप्त समिति के सदस्यों की ओर से की गयी है व्यक्त
बेतिया : चित्रगुप्त महाराज के पूजा की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त समिति की ओर से शोभा यात्रा मंदिर परिसर से निकाली गयी. जो शहर के विभिन्न मुख्यमार्गों से होते हुए पुन: मंदिर परिसर में पहुंची.
समिति के सचिव राकेश शरण उर्फ पुन्नु ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी शोभा यात्रा का आयोजन समिति की ओर से किया गया. इस यात्रा में गाजे-बाजे के साथ महिलाओं की भारी संख्या शामिल हुई. उन्होंने कहा कि मंगलवार को धूमधाम से महाराज चित्रगुप्त भगवान की पूजा-अर्चना मंदिर परिसर में किया जायेगा. जिसमें हजारों की संख्या में चित्रांश परिवार के सदस्य भाग लेंगे.
पूजा के उपरांत सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया है. मौके पर समिति के अध्यक्ष इंजीनियर सुरेन्द्र नारायण सिन्हा, प्रवक्ता सत्येन्द्र शरण, संगठन सचिव निर्भय वर्मा, विनय वर्मा, अमरेन्द्र वर्मा, संदीप श्रीवास्तव, निखिल वर्मा, नीरज कुमार, दीपक कुमार श्रीवास्तव, नभेश वर्मा, रवि वर्मा आदि भारी संख्या में उपस्थित रहे.
गाजे-बाजे के बीच शहर में जुलूस ने िकया भ्रमण
मंगलवार को पूजा के बाद होगा सामूहिक भोज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




