तालाब में डूबने से दो बच्चों व वृद्ध की मौत

घनश्यामपुर/ हनुमाननगर : जिले में अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चों समेत तीन लोगों की डूबने से मौत हो गयी. दीपावली के उत्साह पर इन घटनाओं ने पानी फेर दिया. जानकारी के अनुसार, घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के तुमौल पंचायत के गोढ़ेल गांव में दिवाली के दिन एक ही परिवार के दो बच्चों की तालाब में डूबने […]
घनश्यामपुर/ हनुमाननगर : जिले में अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चों समेत तीन लोगों की डूबने से मौत हो गयी. दीपावली के उत्साह पर इन घटनाओं ने पानी फेर दिया. जानकारी के अनुसार, घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के तुमौल पंचायत के गोढ़ेल गांव में दिवाली के दिन एक ही परिवार के दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गयी. गांव के संजय गिरि के छह वर्षीय पुत्र कुंदन गिरि अपने चचेरे भाई सात वर्षीय रोशन गिरि के साथ गांव के ही मुनेश्वरनाथ मंदिर परिसर स्थित तालाब में स्नान करने गया था. देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों काफी खोजबीन की. इस दौरान तालाब के भिंडा पर दोनों के कपड़े देख लोगों को आशंका हुई. इसके बाद लोगों ने तालाब में खोजबीन की. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद तालाब से दोनों के शव को निकाला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




