सड़क बनने तक कुर्ता पैजामा नहीं पहनेंेगेे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Oct 2016 5:37 AM (IST)
विज्ञापन

विरोध. विधायक िवनय बिहारी ने अफनाया गांधीगीरी का रास्ता बेतिया : मनुआपुल-रतवल पुल सड़क को स्टेट हाइवे में चयनित कर उसे बनवाने की मांग कर रहे लौरिया से भाजपा विधायक विनय बिहारी अब गांधीगीरी पर उतर आये हैं. सड़क नहीं बनने तक उन्होंने अपना कुरता और पैजामा नहीं पहनने का एेलान किया है़ कहा है […]
विज्ञापन
विरोध. विधायक िवनय बिहारी ने अफनाया गांधीगीरी का रास्ता
बेतिया : मनुआपुल-रतवल पुल सड़क को स्टेट हाइवे में चयनित कर उसे बनवाने की मांग कर रहे लौरिया से भाजपा विधायक विनय बिहारी अब गांधीगीरी पर उतर आये हैं. सड़क नहीं बनने तक उन्होंने अपना कुरता और पैजामा नहीं पहनने का एेलान किया है़ कहा है कि जब तक इस जर्जर सड़क पर राज्य सरकार की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं होती है, वह तब तक अपना वस्र नहीं पहनेंगे़ इसको लेकर जिला प्रशासन में हड़कंप की स्थिति है.
विधायक विनय बिहारी ने बताया कि मनुआपुल- रतवल महात्मा बुद्ध पुल जाने वाली सड़क की स्थिति काफी जर्जर है़ इसको लेकर वर्ष 2012 में अपने यात्रा के दौरान लौरिया आये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंच से इस सड़क को स्टेट हाईवे बनाकर निर्माण कराने की घोषण की थी, बावजूद इसके अभी तक इस सड़क को लेकर कोई पहल नहीं हुआ़ जबकि उन्होंने इस सड़क को बनवाने के लिए कई बार विधानसभा में आवाज उठाई, मांग पत्र सौंपा.
इसके बाद भी कुछ नहीं होता देख विधायक ने बीते 27 मई 2015 को कलेक्ट्रेट में धरना भी दिया था और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी जिला प्रशासन को सौंपा था़ महागंठबंधन की सरकार बनने के बाद फिर विधायक ने सरकार व विभाग को पत्र लिखा. उसके बाद मई माह में उपमुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी यादव ने विधायक विनय बिहारी को पत्र लिखकर सितंबर माह से सड़क निर्माण प्रक्रिया शुरू होने का आश्वासन दिया था.
लेकिन उपमुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं होने के कारण के कारण विधायक गांधीगिरी पर उतर सड़क निर्माण नहीं होने तक वस्त्र नहीं पहनने का आश्वासन दिया था.
लौरिया विधायक विनय बिहारी .
गड़करी को कुरता, तो सीएम नीतीश को पैजामा भेजा
सरकारी व प्रशासनिक रवैये से नाजारा लौरिया विधायक विनय बिहारी ने मनुआपुल-रतवल गौतम बुद्ध पुल तक स्टेट हाईवे निर्माण में उदासीनता के कारण वस्त्र त्याग दिया है. नाजारा विधायक ने केन्द्रीय पथ निर्माण मंत्री नीतिन गड़करी कुरता,तो सूबे के मुखिया नीतीश कुमार को अपना पैजमा भेज दिया है.
वस्त्र त्याग करने के बावत उन्होंने बताया कि सरकारी व प्रशासनिक उपेक्षा के कारण स्टेट हाईवे निर्माण अधर में लटका हुआ है. जबकि मनुआपुल से नवलपुर जाने वाली मुख्य सड़क काफी जर्जर तक हो गयी है. सड़क जर्जर होने के कारण हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहता है. विधायक ने यह भी आरोप लगाया है कि वे विधायक निधि से सड़क मरम्मती का काम करना चाहते हैं, लेकिन जिला प्रशासन तकनीकी समस्या पैदा कर सड़क मरम्मत में रोड़ा अटका रही है.
राज्य सरकार पर सड़क नहीं बनवाने व योगापट्टी की उपेक्षा करने का विधायक ने लगाया आरोप
2012 में ही सीएम ने सड़क के स्टेट हाइवे बनवाने का दिया था आश्वासन
आशा-ममता को एमजेके के प्रसव कक्ष में घुसने पर रोक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




