आशा व ममता पर मरीजों से उगाही व बहला-फुसलाकर निजी अस्पताल ले जाने की शिकायत पर हुई कार्रवाई
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अस्पताल अधीक्षक ने जारी किया फरमान बेतिया : एमजेके हॉस्पिटल सह गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज में मरीजों से उगाही करने व उन्हें बहला-फुसलाकर निजी अस्पताल पहुंचाने वाली आशा व ममता को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई के बजाय अस्पताल अधीक्षक ने तुगलकी फरमान जारी कर दी है़ फरमान सभी आशा व ममता कार्यकर्ताओं के प्रसव कक्ष […]
विज्ञापन
अस्पताल अधीक्षक ने जारी किया फरमान
बेतिया : एमजेके हॉस्पिटल सह गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज में मरीजों से उगाही करने व उन्हें बहला-फुसलाकर निजी अस्पताल पहुंचाने वाली आशा व ममता को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई के बजाय अस्पताल अधीक्षक ने तुगलकी फरमान जारी कर दी है़
फरमान सभी आशा व ममता कार्यकर्ताओं के प्रसव कक्ष में घुसने पर रोक लगा देने की है़ इसको लेकर ज्यादातर आशा व ममता में असंतोष हैं तथा इसे स्वास्थ्य विभाग के नियमों के खिलाफ बताया जा रहा है़
आशा व ममता का कहना है कि यदि मरीजों से उगाही व निजी अस्पताल में पहुंचाने का मामला है तो अस्पताल अधीक्षक निगरानी की व्यवस्था करें या फिर मामले की जांच कराये़ जिन आशा व ममता पर उगाही का मामला मिलता है, उनके खिलाफ बरखास्तगी की कार्रवाई करें.
प्रसव कक्ष में रोक लगा देना जैसा आदेश तुगलकी फरमान है. बता दें कि एमजेके हॉस्पिटल में मरीजों से उगाही करने का मामला डीएम के पास आया था और उन्होंने कार्रवाई करने का निर्देश दिया था़ आरोप अस्पताल की आशा व ममता कार्यकर्ताओं पर है. इसके मुताबिक, आशा व ममता प्रसव के लिए एमजेके अस्पताल आये मरीजों को बहला-फुसलाकर, व्यवस्था की कमियां बताकर, डराकर निजी अस्पताल पहुंचा देती हैं. इसी मामले को लेकर अधीक्षक ने अब सभी आशा व ममता के प्रसव कक्ष में प्रवेश पर रोक लगा दी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










