यूजी पार्ट वन व पार्ट टू की स्पेशल परीक्षा 10 से

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक पार्ट वन व पार्ट टू की विशेष परीक्षा तिथि की अधिसूचना जारी कर दी है. 10 नवंबर से परीक्षा होगी. विवि वेबसाइट पर विद्यार्थी परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं. परीक्षा में वैसे विद्यार्थियों को शामिल किया गया है, जो हाल में हुए यूजी पार्ट वन व पार्ट टू […]
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक पार्ट वन व पार्ट टू की विशेष परीक्षा तिथि की अधिसूचना जारी कर दी है. 10 नवंबर से परीक्षा होगी. विवि वेबसाइट पर विद्यार्थी परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं. परीक्षा में वैसे विद्यार्थियों को शामिल किया गया है, जो हाल में हुए यूजी पार्ट वन व पार्ट टू की परीक्षा में शामिल नहीं हो पाये थे.
उन विद्यार्थियों को कक्षा में नियमित रूप से उपस्थिति नहीं होने के कारण परीक्षा फाॅर्म भरने नहीं दिया गया था. कुलपति डॉ आरपीपी सिंह की अध्यक्षता में संपन्न परीक्षा बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया गया था कि वैसे विद्यार्थियों के लिए विशेष परीक्षा आयोजित की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




