गांधी नहीं गोडसे की पूजा कर रही भाजपा

Published at :24 Oct 2016 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
गांधी नहीं गोडसे की पूजा कर रही भाजपा

चनपटिया में बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष शोभा ओझा बेतिया : चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष पर महिला कांग्रेस की ओर से चनपटिया के बुनियादी विद्यालय वृंदावन में आयोजित कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा ने भाजपा पर आरोपों की बौछार कर दी़ कहा कि भाजपा कभी भी गांधी जी के विचारों को आत्मसात […]

विज्ञापन

चनपटिया में बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष

शोभा ओझा
बेतिया : चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष पर महिला कांग्रेस की ओर से चनपटिया के बुनियादी विद्यालय वृंदावन में आयोजित कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा ने भाजपा पर आरोपों की बौछार कर दी़ कहा कि भाजपा कभी भी गांधी जी के विचारों को आत्मसात ही नहीं कर सकती. वह तो महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को मानती है़ उस पार्टी के नेता व कार्यकर्ता गोडसे की पूजा करते हैं. देश में गांधी जी की मूर्ति लगवाने के बजाय गोडसे की मंदिर बनवायी जा रही है़ उन्होंने कहा कि देश की आजादी से लेकर इस आजादी को विद्यमान
गांधी नहीं गोडसे…
रखने के लिएकांग्रेसियों ने जो बलिदान दिया है, उसे भुलाया नहीं जा सकता. देश की ताकत अनेकता में एकता है. जबकि भाजपा देश को अलग-अलग धर्मों में बांटने का प्रयास कर रही है़ हमें इस समय गांधी के विचारों को याद करना ज्यादा जरूरी है. गांधी जी को पढ़ने वाला निश्चित ही चंपारण को पढ़ता है़ उन्होंने कहा कि किसानों की लड़ाई एक तो गांधी ने लड़ी थी और दूसरी लड़ाई राहुल गांधी लड़ रहे हैं. गांधी जी की चरचा हो, तो बा को भी नहीं भुलाया जा सकता है़ गांधी जी को बा से कई बार प्रेरणा मिली थी़ देश में शिक्षा, स्वच्छता का मूलमंत्र बा ने ही दिया था़
कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक व महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष अमिता भूषण ने की. पशु संसाधन मंत्री अवधेश कुमार सिंह, भूमि एवं राजस्व मंत्री मदन मोहन झा, बेतिया विधायक मदन मोहन तिवारी, विनय वर्मा, विधान पार्षद राजेश राम, पूर्व मंत्री विश्वमोहन शर्मा, जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, बादशाह चौबे, डॉ प्रदीप कुमार ने भी संबोधित किया़ बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव सह कार्यक्रम संयोजक सुधा मिश्रा ने अतिथियों को स्वागत किया़ संचालन किरण शंकर ने किया़
चंपारण सत्याग्रह
वृदांवन आश्रम के बुनियादी विद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम
मंत्री मदन व अवधेश भी हुए शामिल
भाजपा पर देश को धर्म के नाम पर बांटने का लगा आरोप
फोटो19: कार्यक्रम को संबोधित करतीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा
चंपारण सत्याग्रह
वृदांवन आश्रम के बुनियादी विद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम
मंत्री मदन व अवधेश भी हुए शामिल
भाजपा पर देश को धर्म के नाम पर बांटने का लगा आरोप
: कार्यक्रम को संबोधित करतीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन