कबाड़ व्यवसायी का शव रख किया प्रदर्शन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बेतिया : शहर के नौरंगाबाग मोहल्ले के कबाड़ व्यवसायी टिंकू तिवारी की हत्या के बाद मोहल्लेवासियों का गुस्सा भड़क गया. रविवार की सुबह आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया व टायर जला कर विरोध जताया. सड़क जाम की सूचना मिलते ही एएसपी अभियान राजेश कुमार, सदर एसडीपीओ संजय कुमार झा, नगर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार […]
विज्ञापन
बेतिया : शहर के नौरंगाबाग मोहल्ले के कबाड़ व्यवसायी टिंकू तिवारी की हत्या के बाद मोहल्लेवासियों का गुस्सा भड़क गया. रविवार की सुबह आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया व टायर जला कर विरोध जताया.
सड़क जाम की सूचना मिलते ही एएसपी अभियान राजेश कुमार, सदर एसडीपीओ संजय कुमार झा, नगर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार दल-बल के साथ पहुंचे. आक्रोशित लोगों को सझाने-बुझाने का प्रयास करने लगे. आक्रोशित मोहल्लेवासी हत्या के बदले हत्या, हत्यारोपियों को सौंपने की मांग कर रहे थे.
साथ ही मृतक व्यवसायी टिंकू तिवारी के परिजनों को 10 लाख सरकारी मुआवजा देने की भी मांग कर रहे थे. आक्रोशितों को शांत कराने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. बाद में एएसपी ने डीएम लोकेश कुमार सिंह से बात की. डीएम ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजे दिलाने की बात कही. एएसपी ने डीएम से हुई बात को आक्रोशितों को बताया व उचित सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिलाया. पुलिस पदाधिकारियों के आश्वासन के बाद आक्रोशित शांत हुए. उसके बाद पुलिस सड़क जाम खत्म कराने में सफल रही.
क्या है मामला
शुक्रवार की देर रात जगजीवन नगर के कुछ युवकों ने कबाड़ व्यवसायी टिंकू तिवारी की चाकू गोंद कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. परिजनों ने इलाज के लिए घायल को एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान व्यवसायी टिंकू की मौत हो थी. हत्या का कारण व्यवसायी के ढेले पर युवकों के जुआ खेलने का विरोध बताया गया. इस मामले में पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी जगजीवन नगर के चंदन राउत को गिरफ्तार कर जेल भेज दी. जबकि कुंदन व उसके अन्य सहयोगी अब भी पुलिस पकड़ से बाहर हैं.
आक्रोश
सड़क जाम और टायर जला कर नौरंगाबाग मोहल्ले के लोगों ने जताया विरोध
आक्रोशित लोग हत्यारे को सौंपने व मृतक को 10 लाख मुआवजा देने की कर रहे थे मांग
सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे एएसपी, एसडीपीओ व थानाध्यक्ष, समझा-बुझाकर खत्म कराया सड़क जाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










