मुकदमा नहीं उठाने पर महिला को पीटा

Published at :23 Oct 2016 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
मुकदमा नहीं उठाने पर महिला को पीटा

बेतिया : शहर के नया बाजार में पूर्व का मुकदमा नहीं उठाने पर महिला को दो सगे भाइयों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इस बारे में सुनील कुमार की पत्नी आर्चना देवी ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में राजेन्द्रनगर न्यू कॉलोनी के स्व़ शिवजी प्रसाद के […]

विज्ञापन

बेतिया : शहर के नया बाजार में पूर्व का मुकदमा नहीं उठाने पर महिला को दो सगे भाइयों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इस बारे में सुनील कुमार की पत्नी आर्चना देवी ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में राजेन्द्रनगर न्यू कॉलोनी के स्व़ शिवजी प्रसाद के पुत्र कन्हैया कुमार उर्फ राहुल, गोपाल कुमार को आरोपी बनाया गया है. प्राथमिकी में बताया गया है कि आर्चना देवी अपने दरबाजे पर बैठी थी. तभी दोनों भाई उसके घर पहुंचे. पूर्व के मुकदमा उठाने का दबाव बनाते हुए गाली-गलौज करने लगे. जब उसने विरोध किया,तो आरोपियों ने लोहे के रड से अर्चना के सर पर प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया व फरार हो गये. नगर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन