आज निकलेगी सद्भावना यात्रा वार्ड पार्षद खेलेंगे मैच

Published at :23 Oct 2016 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
आज निकलेगी सद्भावना यात्रा वार्ड पार्षद खेलेंगे मैच

बेतिया : शहर में पुलिस, पब्लिक व खिलाड़ी रविवार को सदभावना यात्रा निकालेंगे. यात्रा नगर थाना से निकल कर शहर के मुख्य चौक-चौराहे होते हुए महाराजा स्टेडियम में जायेगी. जहां शहर के वार्ड पार्षद के बीच फैंसी फुटबॉल मैच खेला जायेगा. इसको लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गयी है. एएसपी […]

विज्ञापन

बेतिया : शहर में पुलिस, पब्लिक व खिलाड़ी रविवार को सदभावना यात्रा निकालेंगे. यात्रा नगर थाना से निकल कर शहर के मुख्य चौक-चौराहे होते हुए महाराजा स्टेडियम में जायेगी. जहां शहर के वार्ड पार्षद के बीच फैंसी फुटबॉल मैच खेला जायेगा. इसको लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गयी है. एएसपी अभियान राजेश कुमार ने बताया कि सदभावना यात्रा के कम्युनिटी पुलिसिंग को लेकर निकाला जा रहा है. इस यात्रा में पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी, नप सभापति अनीश अख्तर,

उपसभापति कुमार गौरव उर्फ रिंकी गुप्ता, शहर के सभी 39 वार्ड से चयनित 16-16 खिलाड़ी व बुद्धजीवी हिस्सा लेंगे. यात्रा के माध्यम से जिले में शांति व्यवस्था, भाईचारा व आपसी प्रेम का स्थापित होगा. पुलिस के प्रति लोगों की निगेटिव सोच बदलेगी. लोग पुलिस को मित्र समझेंगे. एएसपी ने बताया कि चयनियत खिलाड़ियों के बीच 23 अक्टूबर से फुटबॉल मैच आयोजित किया जायेगा. जो 27 अक्टूबर तक चलेगा. मैच महाराजा स्टेडियम व पुलिस लाइन में खेला जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन