ट्रेनों के देरी से चलने पर यात्रियों ने किया प्रदर्शन

Published at :21 Oct 2016 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेनों के देरी से चलने पर यात्रियों ने किया प्रदर्शन

नरकटियागंज : अलग-अलग जगहों के लिए जाने वाले यात्रियों ने स्टेशन पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया . तबरेज आलम, गुड्डू आलम, छोटु कुमार, होदा शेख, राजु पटेल, शेख नईमुल्लाह,संतोष कुमार आदि कहना है कि नरकटियागंज जंक्शन से होकर गुजरने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेन व सवारी गाड़ी विगत दो सप्ताह से कई घंटे की देरी से आ […]

विज्ञापन

नरकटियागंज : अलग-अलग जगहों के लिए जाने वाले यात्रियों ने स्टेशन पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया . तबरेज आलम, गुड्डू आलम, छोटु कुमार, होदा शेख, राजु पटेल, शेख नईमुल्लाह,संतोष कुमार आदि कहना है कि नरकटियागंज जंक्शन से होकर गुजरने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेन व सवारी गाड़ी विगत दो सप्ताह से कई घंटे की देरी से आ रही हैं. इससे हमलोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कई यात्रियों ने बताया कि इसके पूर्व भी वे ट्रेन पकड़ने के लिए आए थे,

लेकिन ट्रेन के देरी से चलने के कारण वे वापस अपने घर लौट गए. नाराज यात्रियों मे कई ने बताया कि उन्हें जम्मू जाना है. लेकिन गुवाहटी से जम्मूतवी जाने वाली15653 अमरनाथ एक्सप्रेस गुरुवार को पांच घंटे की देरी से चल रही थी. इससे हमलोगों को घंटो प्रतीक्षा करना पड़ रहा है. वहीं कई यात्रियों का कहना था कि मुजफ्फरपुर से बांद्रा जाने वाली 19040 अप बांद्रा एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी व अमृतसर से दरभंगा जाने वाली 15212 डाउन जननायक एक्सप्रेस भी 20 घंटे से ज्यादा लेट है.

जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है. लगातार कई दिनों से ट्रेनों का परिचालन देरी से हो रहा है. लेकिन रेल विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नही उठाया जा रहा है. जिससे हजारों यात्री प्रतिदिन प्रभावित हो रहे हैं.
नरकटियागंज. अलग-अलग जगहों के लिए जाने वाले यात्रियों ने स्टेशन पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया . तबरेज आलम, गुड्डू आलम, छोटु कुमार, होदा शेख, राजु पटेल, शेख नईमुल्लाह,संतोष कुमार आदि कहना है कि नरकटियागंज जंक्शन से होकर गुजरने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेन व सवारी गाड़ी विगत दो सप्ताह से कई घंटे की देरी से आ रही हैं. इससे हमलोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कई यात्रियों ने बताया कि इसके पूर्व भी वे ट्रेन पकड़ने के लिए आए थे,
लेकिन ट्रेन के देरी से चलने के कारण वे वापस अपने घर लौट गए. नाराज यात्रियों मे कई ने बताया कि उन्हें जम्मू जाना है. लेकिन गुवाहटी से जम्मूतवी जाने वाली15653 अमरनाथ एक्सप्रेस गुरुवार को पांच घंटे की देरी से चल रही थी. इससे हमलोगों को घंटो प्रतीक्षा करना पड़ रहा है. वहीं कई यात्रियों का कहना था कि मुजफ्फरपुर से बांद्रा जाने वाली 19040 अप बांद्रा एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी व अमृतसर से दरभंगा जाने वाली 15212 डाउन जननायक एक्सप्रेस भी 20 घंटे से ज्यादा लेट है.
जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है. लगातार कई दिनों से ट्रेनों का परिचालन देरी से हो रहा है. लेकिन रेल विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नही उठाया जा रहा है. जिससे हजारों यात्री प्रतिदिन प्रभावित हो रहे हैं.
यात्री हुआ बेहोश : नरकटियागंज. ट्रेन की प्रतीक्षा में स्टेशन पर बैठा यात्री अचानक बेहोश हो गया. यात्री के अचानक बेहोश होने अन्य यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया. यात्रियों ने इसकी सूचना रेल पुलिस को दिया.
यात्री को स्थानीय पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया है. रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि बगहा के मो समीर अहमद बेहोश हो गये थे .वो अब ठीक हैं .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन