ग्रामीणों ने कराई प्रेमी युगल की शादी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Oct 2016 4:20 AM (IST)
विज्ञापन

शादी कर मंदिर से निकलते प्रेमी युगल. दोनों को ग्रामीणों ने दिया आशीर्वाद चनपटिया : पड़ोसी छात्रा के साथ प्रेम करने वाले युवक की शादी ग्रामीणों के सहयोग से संपन्न हो गयी. यह मामला थाना क्षेत्र की बनकट पुरैना पंचायत के पुरैना गांव की है. ग्रामीणों की सक्रियता से दोनों प्रेमी युगल मंगलवार की देर […]
विज्ञापन
शादी कर मंदिर से निकलते प्रेमी युगल.
दोनों को ग्रामीणों ने दिया आशीर्वाद
चनपटिया : पड़ोसी छात्रा के साथ प्रेम करने वाले युवक की शादी ग्रामीणों के सहयोग से संपन्न हो गयी. यह मामला थाना क्षेत्र की बनकट पुरैना पंचायत के पुरैना गांव की है. ग्रामीणों की सक्रियता से दोनों प्रेमी युगल मंगलवार की देर रात रंगे हाथ पकड़ लिए गये और बुधवार को दोनों की शादी ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने पूर्वी माई स्थान पर करा दी. सभी ग्रामीणों ने दोनों को आशीर्वाद दिया. जानकारी के अनुसार गांव के पारस साह कानू का लड़का उदय कुमार अपने पड़ोसी स्वर्गीय गणेश साह तेली की लड़की बिंदु कुमारी के साथ प्रेम परवान चढ़ा. दोनों चोरी छिपे मिलते थे. युवक मिठाई दुकान में काम करता है
और छात्रा उच्च विद्यालय चनपटिया में नवम वर्ग में पढ़ती है.
दोनों की शादी हिंदू रीति-रिवाज से अंतरजातीय शादी कराई गयी. दोनों को बालिग पाकर यह शादी कराने का
बीड़ा ग्रामीणों ने उठाई और इस अनोखी शादी की चर्चा पूरे इलाके में है. मौके
पर समाजसेवी शेख सलामत,उप मुखिया नुरैन अंसारी, उप सरपंच
विजय यादव, मोहन यादव, सत्यनारायण पाल, दिनेश साह, उपेन्द्र यादव, सिकंदर यादव, हरेन्द्र यादव समेत अन्य मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




