छात्रा की अश्लील फोटो बना कर किया वायरल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Sep 2016 4:12 AM (IST)
विज्ञापन

पश्चिमी चंपारण के चनपटिया की घटना चनपटिया (पचं) : थाना क्षेत्र के महुअवां गांव में इंटर की एक छात्रा की अश्लील तस्वीर वायरल होने का मामला सामने आया है. गांव के ही सहपाठी छात्र ने अपने एक सहयोगी की मदद से छात्रा की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील बना दिया. इसके बाद व्हाट्सएप पर […]
विज्ञापन
पश्चिमी चंपारण के चनपटिया की घटना
चनपटिया (पचं) : थाना क्षेत्र के महुअवां गांव में इंटर की एक छात्रा की अश्लील तस्वीर वायरल होने का मामला सामने आया है. गांव के ही सहपाठी छात्र ने अपने एक सहयोगी की मदद से छात्रा की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील बना दिया. इसके बाद व्हाट्सएप पर वायरल कर दिया. इसका खुलासा तब हुअा, जब यह अश्लील
छात्रा की अश्लील…
तसवीर गांव के एक अन्य छात्र के मोबाइल पर पहुंचा. मामले में दोनों आरोपित छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
जानकरी के अनुसार, महुअवां गांव का राहुल कुमार बेतिया के एक कॉलेज में इंटर का छात्र है. इसी गांव की एक छात्रा भी बेतिया में इंटर की छात्रा है़ किसी बात को लेकर राहुल पीड़ित छात्रा व उसके परिवार से दुश्मनी रखता है. आरोप है कि राहुल ने पहले छात्रा
को परेशान किया, बाद में उसे बदनाम करने की नीयत से अपने सहयोगी गांव के ही झूना साह के साथ मिलकर छात्रा की तसवीर के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील बना दिया़ बाद में दोनों छात्रा की फोटो व्हाट्सएप के जरिए वायरल करने लगे. इस दौरान यह तसवीर गांव के ही विकास के मोबाइल पर पहुंच गयी. फोटो देखते ही विकास ने छात्रा को पहचान लिया और उसके घर जाकर परिजनों को तसवीर दिखायी.
शिकायत पर बोले, जो करना है कर लो
छात्रा की फोटो देखते बाद उसकी मां आरोपित राहुल के पास शिकायत लेकर पहुंची. आरोप है कि राहुल व झूना ने पीड़ित छात्रा की मां से कहा कि तुमको जहां जाना है जाओ, जो करना है करो, वह डरने वाले नहीं हैं. इसके बाद पीड़िता की मां ने थाने पर इसकी शिकायत की. थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया की दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके खिलाफ साइबर क्राइम का मामला दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है.
राहुल के बड़े भाई का है मोबाइल शॉप
छात्रा की अश्लील फोटो वॉयरल करने के आरोप में जेल पहुंचा राहुल के बडे भाई की मोबाइल की शॉप है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, राहुल कभी-कभी दुकान पर बैठता था. वहीं से उसने फोटो एडिटर नाम के सॉफ्टवेयर की मदद से फोटो एडिट करनी सीखी और फिर छात्रा की फोटो को अश्लील बनाया.
इंटरमीडिएट के दो
छात्रों पर आरोप
पुलिस ने दोनों छात्रों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बेतिया के एक कॉलेज में
पढ़ते हैं आरोपित छात्र
राहुल व झूना साह
शिकायत पर कहा था, जो
करना है करो-करेंगे वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




