दो से दुष्कर्म का प्रयास
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Sep 2016 6:17 AM (IST)
विज्ञापन

महिलाओं ने तीन पुरुष सहित दो महिलाओं को बनाया है आरोपी बेतिया : जिले के दो विभिन्न जगहों पर दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया. महिलाओं के शोर मचाने पर दुष्कर्मी फरार हो गये. इस मामले में नगर व साठी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. नगर के गंज नंबर […]
विज्ञापन
महिलाओं ने तीन पुरुष सहित दो महिलाओं को बनाया है आरोपी
बेतिया : जिले के दो विभिन्न जगहों पर दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया. महिलाओं के शोर मचाने पर दुष्कर्मी फरार हो गये. इस मामले में नगर व साठी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. नगर के गंज नंबर एक के एक महिला दर्जी के काम करने वाले नजिबुल्लाह के घर कपड़ा सिलाने गयी थी.
इसका फायदा उठाते हुए नजिबुल्लाह ने महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया. किसी तरह महिला नजिबुल्लाह के चंगुल से बच कर भागी. जब वह इसका शिकायत करने उसके घर पहुंची तो नजिबुल्लाह, उसकी पत्नी व बेटी ने मारपीट कर घायल कर दिया. नगर थानाध्यक्ष बिमलेन्दू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. उधर साठी थाने के मुसहरवा में शौच करने गयी महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया. महिला के शोर मचाने के बाद शौच के लिए साथ में गयी गोतनियों के आ जाने से उसकी इज्जत बची. इस बारे में महिला ने साठी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
दर्ज प्राथमिकी में मुसहरवा के अनुज चौबे, आमोद चौबे को आरोपी बनाया गया है. प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि महिला अपने तीन गोतनियों के साथ सरेह में शौच करने गयी थी. शौच के दौरान आरोपियों ने महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास किया. लेकिन महिला के शोर मचाने पर आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गये. साठी थानाध्यक्ष अवधेश कुमार झा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




