नरकटियागंज में मुल्क की तरक्की की मांगी गयी दुआ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Sep 2016 4:36 AM (IST)
विज्ञापन

बकरीद की नमाज अदा करते लोग व मेला में झूला का आनंद लेते बच्चे. मुसलिम भाइयों ने पढ़ी दो रकात नमाज नरकटियागंज : मुसलिम भाईयों ने मंगलवार को अमन के साथ इर्द-उल-अजहा की नमाज अदा की. ईद-उल-अजहा की नमाज नगर समेत ग्रामीण ईलाकों में भी पढ़ी गयी. इस दौरान नगर के ईदगाह मसजिद के पास […]
विज्ञापन
बकरीद की नमाज अदा करते लोग व मेला में झूला का आनंद लेते बच्चे.
मुसलिम भाइयों ने पढ़ी दो रकात नमाज
नरकटियागंज : मुसलिम भाईयों ने मंगलवार को अमन के साथ इर्द-उल-अजहा की नमाज अदा की. ईद-उल-अजहा की नमाज नगर समेत ग्रामीण ईलाकों में भी पढ़ी गयी. इस दौरान नगर के ईदगाह मसजिद के पास लगे मेले में बच्चों ने झूला का आनंद लिया. ईद-उल-अजहा की नमाज को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस की चौकस व्यवस्था की गयी थी. पुलिस द्वारा नगर समेत आस पास के क्षेत्रों में नमाज के दौरान पेट्रोलिंग की गयी. नमाज के बाद बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक देर शाम तक एक-दूसरे से गले मिल मुबारकबाद देते रहे.
नगर के मुख्य मार्ग स्थित ईदगाह में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने पहुंच कर बकरीद की नमाज अदा किया है. जामा मसजिद के एमाम कारी तौकीर अहमद ने नमाज के दौरान लोगों को खिताब करते हुये कहा कि ईद-उल-अजहा आपसी भाईचारे व मुहब्बत का पैगाम देता है. वही अजुमन इस्लामिया के सेक्रेट्री गुरलेज अख्तर ने कहा कि नरकटियागंज शहर शुरू से ही आपसी भाईचारे का गवाह है. उन्होने क्षेत्र के सभी पत्रकार, प्रशासन, पुलिस, नप-प्रशासन व कार्यकताओं समेत तमाम नगरवासियों को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दिया है. ईद-उल-अजहा की नमाज नंद पुर, दिउलिया, धूमनगर व ब्लॉक रोड आदि जगहों पर पढ़ी गयी है. शिकारपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बकरीद पर्व को लेकर नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक ईदगाहों के समीप चाक-चैबंद पुलिस की व्यवस्था की गयी थी. उन्होने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए पेट्रौलिंग की गयी है. नमाज पढने वाले सभी जगहों पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ एक सेक्शन फोर्स की तैनाती की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




