आंगनबाड़ी केंद्र गिरा, बच्ची की मौत

बेतिया : योगापट्टी के ओझा बरवा पंचायत स्थित सेहुड़वा आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 104 में पढ़ रहे बच्चों पर मंगलवार को झोंपड़ी गिर गयी. इसमें दबकर एक पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी, जबकि आठ बच्चों सहित सहायिका गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर योगापट्टी थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह मौके […]
बेतिया : योगापट्टी के ओझा बरवा पंचायत स्थित सेहुड़वा आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 104 में पढ़ रहे बच्चों पर मंगलवार को झोंपड़ी गिर गयी. इसमें दबकर एक पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी, जबकि आठ बच्चों सहित सहायिका गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर योगापट्टी थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे. बच्ची के शव को पोस्टर्माटम के बाद परिजनो को सौंप दिया. वहीं घायल सहायिका व बच्चों को इलाज के लिए योगापट्टीपी एचसी में भरती कराया गया है. उनकी हालत खतरे से बाहर है. घटना के बाद सेविका केंद्र छोड़कर फरार हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




