दस बोतल नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तारी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
वाल्मीकिनगर : एसएसबी 21 वीं वाहिनी जी कंपनी गंडक बराज पर तैनात जवानों ने जांच के क्रम में शनिवार की देर शाम नेपाल से आने वाले दो बाइक पर सवार तीन युवकों के शरीर से दस बोतल नेपाल निर्मित शराब बरामद की. इस बाबत गंडक बराज निरीक्षक शक्ति प्रसाद युनियाल ने बताया कि बिहार में […]
विज्ञापन
वाल्मीकिनगर : एसएसबी 21 वीं वाहिनी जी कंपनी गंडक बराज पर तैनात जवानों ने जांच के क्रम में शनिवार की देर शाम नेपाल से आने वाले दो बाइक पर सवार तीन युवकों के शरीर से दस बोतल नेपाल निर्मित शराब बरामद की.
इस बाबत गंडक बराज निरीक्षक शक्ति प्रसाद युनियाल ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी के तहत शराब पीना तथा शराब के साथ पकड़े जाना अपराध है. गंडक बराज के रास्ते आने – जाने वालों की सघन तलाशी ली जा रही है.
इसी क्रम में जांच के दौरान जवानों ने दो बाइक पर सवार तीन युवकों क्रमश: टंकी बाजार निवासी शशिभूषण, चंपापुर निवासी अशोक कुशवाहा, शिवनाहा निवासी मुन्ना भगत को नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. जब्ती सूची के साथ स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया.
इस बारे में वाल्मीकिनगर थाने के थानाध्यक्ष सह निरीक्षक गोल्डेन कुमर ने बताया कि तीनों व्यक्तियों के विरुद्ध बिहार संशोधित उत्पाद अधिनियम के तहत थाना कांड संख्या 60/16 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में बगहा भेज दिया गया है.
साथ ही क्षेत्र में शराबबंदी को पूर्णत: सफल बनाने हेतु क्षेत्र में नियमित गश्ती की जा रही है. शराब का सेवन, संग्रहण तथा कारोबार करना दंडनीय अपराध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










