प्रेमिका ने प्रेमी को पहुंचाया हवालात
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
धोखा Â न्यायालय में शादी करने का झांसा देकर प्रेमी को पंजाब से ले आयी बेतिया बेतिया आने के बाद प्रेमिका ने बदला रंग, प्रेमी पर लगाया यौन शोषण का आरोप प्रेमिका के शिकायत पर नौतन पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर भेजी जेल बेतिया / नौतन : पहले स्टेशन पर हुई मुलाकात. मुलाकात के […]
विज्ञापन
धोखा Â न्यायालय में शादी करने का झांसा देकर प्रेमी को पंजाब से ले आयी बेतिया
बेतिया आने के बाद प्रेमिका ने बदला रंग, प्रेमी पर लगाया यौन शोषण का आरोप
प्रेमिका के शिकायत पर नौतन पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर भेजी जेल
बेतिया / नौतन : पहले स्टेशन पर हुई मुलाकात. मुलाकात के बाद प्रेम परवान चढ़ा. फिर संग जीने-मरने की कसम खाकर प्रेमी युगल पंजाब फरार हो गये. पंजाब के पटियाला में पति-पत्नी के रूप रहने भी लगे . इसी बीच प्रेमिका उसके शादीशुदा होने का पता चला. प्रेमिका ने शादी का बहना बनाकर प्रेमी को बेतिया लायी व यौन शोषण का आरोप लगा हवालात पहुंचवा दिया. मामला नौतन थाना के तुल्हुआ बुधवलिया गांव की बतायी गयी है.
नौतन थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि प्रेमिका की शिकायत पर योगापट्टी थाना के डुमरी के रहने वाले संदीप सहनी पर यौन शोषण का आरोप लगायी है. साथ ही पहली पत्नी को छोड़ कर प्रेमिका ने अपने साथ प्रेमी को रहने की बात कह रही है. सूत्रों के अनुसार, तेल्हुआ बुधवलिया गांव की किशोरी का संदीप सहनी से बेतिया स्टेशन पर मुलाकाल हुई.
मुलाकात के बाद धीरे-धीरे प्यार हुआ. उसके बाद संदीप ने किशोरी को प्रेम जाल में फांस कर पंजाब के पटियाला ले गया. पटियाला में एक सप्ताह तक किशोरी के साथ आरोपी दुष्कर्म करता रहा. इसी बीच पीड़िता को भनक लगी कि उसका प्रेमी संदीप पहले से ही शादी-सूदा है. प्रेमी के धोखे से आहत प्रेमिका ने पाने के लिए एक साजिश रची. साजिश के तहत उसे बेतिया में कोर्ट मैरेज की बात कह आरोपी को राजी कर बेतिया लायी व उसके बाद प्रेमी को बहला-फुसला कर बुधवलिया ले गयी.
बुधवालिया ले जाने के बाद प्रेमिका का रूख बदल गया व अपने परिजनों के साथ नौतन थाना पहुंची. प्रेमिका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को हिरासत में ले ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










