814 छापेमारी में 289 हुए गिरफ्तार

Published at :01 Sep 2016 6:59 AM (IST)
विज्ञापन
814 छापेमारी में 289 हुए गिरफ्तार

बेतिया : सूबे में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद से आज तक जिले में उत्पाद विभाग ने 289 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस दौरान अब तक 814 छापामारी की गयी. उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि उत्पाद विभाग में कार्यरत निरीक्षक अवर निरीक्षक एवं सैप जवान व होमगार्ड जवानों […]

विज्ञापन

बेतिया : सूबे में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद से आज तक जिले में उत्पाद विभाग ने 289 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस दौरान अब तक 814 छापामारी की गयी. उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि उत्पाद विभाग में कार्यरत निरीक्षक अवर निरीक्षक एवं सैप जवान व होमगार्ड जवानों के साथ जिले के 814 स्थानों पर छापामारी कर 539 लीटर चुलाई शराब जब्त किया गया है. वहीं इस दौरान 108 लीटर अवैध देशी शराब जब्त किया गया है. जबकि 43 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त करते हुए 15 लीटर अवैध स्प्रीट भी जब्त किया गया है. इस दौरान छापामारी में 7315 किलोग्राम जावा महुआ भी बरामद करते हुए उसे नष्ट किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन