42.50 लाख में हुआ दशहरा फैंसी मेला का डाक
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मेराज ने सबसे ज्यादा बोली लगा डाक को हथियाया बेतिया : राजड्योढ़ी परिसर में प्रतिवर्ष की लगने वाले दशहरा फैंसी मेला का डाक सोमवार को हुआ. डाक को लेकर राजड्योढ़ी परिसर में सुबह से हीं भारी गहमागहमी रहा. डाक में सबसे ज्यादा बोली 42 लाख 50 हजार ठेकेदार मेराज खान ने लगाया. सबसे ज्यादा बोली […]
विज्ञापन
मेराज ने सबसे ज्यादा बोली लगा डाक को हथियाया
बेतिया : राजड्योढ़ी परिसर में प्रतिवर्ष की लगने वाले दशहरा फैंसी मेला का डाक सोमवार को हुआ. डाक को लेकर राजड्योढ़ी परिसर में सुबह से हीं भारी गहमागहमी रहा. डाक में सबसे ज्यादा बोली 42 लाख 50 हजार ठेकेदार मेराज खान ने लगाया. सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले मेराज को इस वर्ष के दशहारा फैंसी मेला का डाक दिया गया. इसकी जानकारी राज प्रबंधक मृत्युजंय कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि डाक के दौरान कई लोगों ने बोली लगायी. लेकिन सबसे ज्यादा बोली मेराज ने लगाया. डाक के दौरान हीं डाक की राशि जमा कराया गया. डाक के दौरान शांति व्यवस्था नहीं बिगड़े इसको लेकर भारी संख्या में पुलिस जवान शामिल रहे. मौके पर थानाध्यक्ष बिमलेन्दू कुमार के अलावे अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










