झंडोत्तोलन करने पहुंचे मुखिया से दुर्व्यवहार

Published at :29 Jan 2014 4:38 AM (IST)
विज्ञापन
झंडोत्तोलन करने पहुंचे मुखिया से दुर्व्यवहार

बेतियाः गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंचायत भवन में झंडोत्तोलन करने गये हरसरी पंचायत के मुखिया के साथ कतिपय तत्वों ने दुर्व्यवहार किया. घटना को लेकर मुखिया हरी मांझी ने शिकारपुर थाना में चार लोगों के खिलाफ दलित उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें गांव के ही विकास कुमार, सिपाही, दीना व पप्पू को […]

विज्ञापन

बेतियाः गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंचायत भवन में झंडोत्तोलन करने गये हरसरी पंचायत के मुखिया के साथ कतिपय तत्वों ने दुर्व्यवहार किया. घटना को लेकर मुखिया हरी मांझी ने शिकारपुर थाना में चार लोगों के खिलाफ दलित उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज करायी है.

इसमें गांव के ही विकास कुमार, सिपाही, दीना व पप्पू को नामजद किया गया है. प्राथमिकी बताया है कि वह झंडोत्तोलन के लिए पंचायत भवन जा रहे थे. तभी रास्ते में उसे रोक कर उक्त लोगों ने नाजायज मजमा खड़ा किया. उसके साथ अभद्र व्यवहार भी उन लोगों ने किया. पुलिस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन