चालक संघ के सदस्यों का प्रदर्शन

Published at :25 Jan 2014 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
चालक संघ के सदस्यों का प्रदर्शन

बेतियाः छावनी चौक के समीप टेंपो चालक चंदन कुमार की पिटाई कतिपय लोगों ने शुक्रवार को कर दी. जख्मी चालक चंदन बसवरिया निवासी जग्रनाथ प्रसाद का पुत्र है. उसे अन्य टेंपो चालकों ने एमजेके अस्पताल में इलाज के लिये भरती कराया. साथी चालक के साथ घटी घटना की सूचना मिलते ही चालक संघ के सदस्य […]

विज्ञापन

बेतियाः छावनी चौक के समीप टेंपो चालक चंदन कुमार की पिटाई कतिपय लोगों ने शुक्रवार को कर दी. जख्मी चालक चंदन बसवरिया निवासी जग्रनाथ प्रसाद का पुत्र है. उसे अन्य टेंपो चालकों ने एमजेके अस्पताल में इलाज के लिये भरती कराया. साथी चालक के साथ घटी घटना की सूचना मिलते ही चालक संघ के सदस्य आक्रोशित हो गये और प्रदर्शन पर उतर गये.

इंचार्जी के नाम पर रंगदारी करने वालों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. एसपी को भी इस संबंध में आवेदन सौंप कार्रवाई की मांग की गयी है. घटना के बाबत जख्मी चालक चंदन ने बताया कि वह छावनी चौक के समीप से सवारी बैठा कर चनपिटया के तरफ जा रहा था. तभी सवार एक व्यक्ति ने कहा कि दो मिनट रोको मिठाई खरीद कर आता हूं. तभी योगेंद्र यादव अपने तीन-चार सहयोगियों के साथ आया और पैसा की मांग करने लगा. उसने कहा कि स्टेशन चौक के समीप उसने इंचार्जी के मद में 70 रुपये का रसीद

कटाया है. लेकिन उन लोगों ने उसकी एक नहीं सुनी और उसके साथ मारपीट करने लगे. उनलोगों ने कहा कि इस रोड में चलना है तो रंगदारी देते रहना होगा. इस दौरान उसके टेंपो से स्टेपनी भी उतार लिया गया. इधर टेंपो चालक संघ ने आरोप लगाया है कि इंचार्जी के नाम पर शहर में जगह-जगह उगाही की जा रही है और नहीं देने पर वे लोग मारपीट करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन