एक सप्ताह के अंदर जमा करें प्रतिवेदन

Published at :24 Jan 2014 4:44 AM (IST)
विज्ञापन
एक सप्ताह के अंदर जमा करें प्रतिवेदन

बेतियाः नवभारत शिक्षा परिषद ओड़ीसा व भारतीय शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की डिग्रियों पर नियोजित शिक्षकों की सेवा समाप्त करने के विभागीय फरमान के आलोक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना संजय कुमार चौधरी ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया है. बीइओ को प्रेषित पत्र में डीपीओ […]

विज्ञापन

बेतियाः नवभारत शिक्षा परिषद ओड़ीसा व भारतीय शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की डिग्रियों पर नियोजित शिक्षकों की सेवा समाप्त करने के विभागीय फरमान के आलोक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना संजय कुमार चौधरी ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया है.

बीइओ को प्रेषित पत्र में डीपीओ ने लिखा है कि उपरोक्त संस्थाओं के संबंध में पूर्व में भी दिशा निर्देश दिया जा चुका है. इसलिए संबंधित संस्थाओं की डिग्री पर नियोजित शिक्षकों की सेवा समाप्त कर एक सप्ताह के अंदर प्रतिवेदन समर्पित करें. अन्यथा की स्थिति में कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन