जिला कृषि पदाधिकारी समेत पांच पर गिरफ्तारी वारंट

Published at :22 Jan 2014 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
जिला कृषि पदाधिकारी समेत पांच पर गिरफ्तारी वारंट

बेतियाः न्यायालय में गवाही के लिये उपस्थिति निश्चित करने के लिए एसडीजेएम के प्रसाद ने जिला कृषि पदाधिकारी समेत पांच के विरूद्ध गिरफ्तारी वारंट निर्गत किया है. यह कार्रवाई न्यायालय ने मानपुर थाना कांड संख्या 19/12 के सुनवाई के दौरान किया है. बताया जाता है कि 25 जुलाई 2012 को जिला कृषि पदाधिकारी ने क्षेत्र […]

विज्ञापन

बेतियाः न्यायालय में गवाही के लिये उपस्थिति निश्चित करने के लिए एसडीजेएम के प्रसाद ने जिला कृषि पदाधिकारी समेत पांच के विरूद्ध गिरफ्तारी वारंट निर्गत किया है. यह कार्रवाई न्यायालय ने मानपुर थाना कांड संख्या 19/12 के सुनवाई के दौरान किया है.

बताया जाता है कि 25 जुलाई 2012 को जिला कृषि पदाधिकारी ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मानपुर थाना के पास हनुमान मंदिर के सामने एक टायर गाड़ी पर लदा हुआ अवैध खाद जब्त किया था. इस संबंध में जग यादव समेत चार के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज हुई थी. मामले की सुनवाई न्यायालय में हो रही है.

जिसमें जिला कृषि पदाधिकारी ओंकार नाथ सिंह, मोहन दास, प्रखंड कृषि पदाधिकारी मैनाटांड, पुअनि सत्यदेव प्रसाद सिंह मानपुर एवं चकरसन गांव के अनिल कुमार शुक्ला एवं हरेंद्र प्रसाद महत्वपूर्ण गवाह है. न्यायालय ने पूर्व में उनके गवाही के लिए सम्मन निर्गत किया था. लेकिन वे न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए. अंत में न्यायालय ने पांचों के विरूद्ध जमानतीय वारंट निर्गत किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन