सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरा घायल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बेतिया : शिकारपुर थाना क्षेत्र के कोईरीगांवा के समीप शुक्रवार को सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे़ इसमें से एक व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान शनिवार को एमजेके अस्पताल में हो गयी़ नगर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया़ जानकारी […]
विज्ञापन
बेतिया : शिकारपुर थाना क्षेत्र के कोईरीगांवा के समीप शुक्रवार को सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे़ इसमें से एक व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान शनिवार को एमजेके अस्पताल में हो गयी़ नगर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया़ जानकारी के अनुसार शिकारपुर थाना क्षेत्र के राजपुर मठिया गांव निवासी मनोहर यादव और नमी पासवान दोनों बाइक से घर जा रहे थे़
इस दौरान उक्त स्थल के समीप तेज गति से आ रही स्कारपियो ने ठोकर मार दिया़ इससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये़ स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए नरकटियागंज पीएचसी में भरती कराया़ जहां चिकित्सकों ने घायलों को गंभीर हालत देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एमजेके अस्पताल रेफर कर दिया़ अस्पताल में इलाज के दौरान मनोहर यादव की मौत हो गयी़
परिजनों ने बताया कि स्कारपियो को पकड़ के शिकारपुर पुलिस को सौंप दिया गया है़ चालक भागने में सफल रहा़ पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गयी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










