अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Jun 2016 8:00 AM (IST)
विज्ञापन

जदयू जिलाध्यक्ष के आवास पर विस्फोट का मामला बेतिया : जदयू जिलाध्यक्ष डॉ एनएन शाही के आवास पर शुक्रवार की देर रात बम विस्फोट कर पोस्टर से 25 लाख की रंगदारी मांगने के मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. इस मामले में डॉ शाही ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी […]
विज्ञापन
जदयू जिलाध्यक्ष के आवास पर विस्फोट का मामला
बेतिया : जदयू जिलाध्यक्ष डॉ एनएन शाही के आवास पर शुक्रवार की देर रात बम विस्फोट कर पोस्टर से 25 लाख की रंगदारी मांगने के मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. इस मामले में डॉ शाही ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
जिलाध्यक्ष डॉ शाही ने आवेदन देकर पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी है़ मामले में पुलिस ने फौरी तौर पर डॉ शाही को सुरक्षा मुहैया करा दिया है. उनकी सुरक्षा में दो जवान तैनात कर दिये गये हैं.
हालांकि मामले में पुलिस को अभी कोई खास सफलता नहीं मिल सकी है.एएसपी अभियान राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम मामले के खुलासे के लिए होमवर्क कर रही है. हर बिंदु पर जांच की जा रही है. बहुत जल्द मामले का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




