होटल में मारपीट दोनों गुटों ने करायी प्राथमिकी

बेतियाः नगर के पावर हाउस चौक के समीप बुधवार को एक होटल में रुपये के लेन-देन में मारपीट होने का मामला प्रकाश में आया है. इसको लेकर दोनों गुटों ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. एक पक्ष से पवन कुमार ने दूसरे पक्ष के विशाल कुमार पर मारपीट कर उसके गल्ले से 5 […]
बेतियाः नगर के पावर हाउस चौक के समीप बुधवार को एक होटल में रुपये के लेन-देन में मारपीट होने का मामला प्रकाश में आया है. इसको लेकर दोनों गुटों ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
एक पक्ष से पवन कुमार ने दूसरे पक्ष के विशाल कुमार पर मारपीट कर उसके गल्ले से 5 हजार रुपया निकालने का आरोप लगाया है. वहीं दूसरे पक्ष के विशाल कुमार ने दुकान के वर्कर श्रवण कुमार व राम स्वरूप पर आरोप लगाया है कि बिना वजह वे लोग दाब चला कर घायल कर दिया. नगर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










