जमादार टोला में दो गुटों के बीच झड़प, तनाव

बेतियाः नगर के जमादार टोला में बुधवार की देर रात्रि दो गुटों के बीच जमकर झड़प हो गयी. घटना के दौरान गोलीबारी की अफवाह से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ रामानंद कौशल व नगर थानाध्यक्ष विमलेन्दू कुमार सहित कई थाना घटना स्थल पर पहुंच गयी. इस मामले में पुलिस […]
बेतियाः नगर के जमादार टोला में बुधवार की देर रात्रि दो गुटों के बीच जमकर झड़प हो गयी. घटना के दौरान गोलीबारी की अफवाह से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ रामानंद कौशल व नगर थानाध्यक्ष विमलेन्दू कुमार सहित कई थाना घटना स्थल पर पहुंच गयी. इस मामले में पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है.
नगर थानाध्यक्ष विमलेन्दू ने बताया कि सूचना गोलीबारी की मिली थी. लेकिन किसी ने इस संबंध में कोई आवेदन नहीं दिया है. जानकारी के अनुसार नप सभापति जनक साह व दूसरे पक्ष पिन्टू यादव के बीच बुधवार की देर रात्रि फिर से विवाद बढ़ गया. मंगलवार से ही दोनों पक्षों में विवाद चला आ रहा है. इधर दोनों पक्षों की ओर से नगर थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है.
नप सभापति जनक साह समेत दर्जनों पार्षदों ने इस घटना को लेकर एसपी सौरभ कुमार साह को आवेदन दिया. आवेदन में बताया गया है कि घटना के दिन नप सभापति नप की औपचारिक बैठक मे शामिल थे. राजनीति से उन्हे इस मामले में फंसाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










