ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत

Published at :02 Jun 2016 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत

लौरिया : एनएच-28 बी पर ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया़ जिससे घटना स्थल पर ही बाइक सवार की मौत हो गयी़ मृतक लौरिया थाना के सिसवनिया के जगदेव यादव बताये गये हैं. घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया़ घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ट्रक को जब्त कर थाने लायी […]

विज्ञापन

लौरिया : एनएच-28 बी पर ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया़ जिससे घटना स्थल पर ही बाइक सवार की मौत हो गयी़ मृतक लौरिया थाना के सिसवनिया के जगदेव यादव बताये गये हैं. घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया़ घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ट्रक को जब्त कर थाने लायी व मृतक के शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया़ घटना बुधवार की शाम की है़ बताया जाता है कि सिसवनिया के जगदेव यादव अपनी बाइक से लौरिया आ रहे थे़ तेज गति से ट्रक संख्या-बीआर06जीबी-7904 बगहा की ओर जा रही थी़ इसी बीच एचपीसीएल के गेट संख्या तीन के समीप ट्रक ने सामने से आ रहे बाइक सवार को कुचल दिया़ जिससे जगदेव की मौत हो गयी़ चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन