डेढ़ साल बाद मिला अपहृत बच्चा

Published at :15 Jan 2014 4:56 AM (IST)
विज्ञापन
डेढ़ साल बाद मिला अपहृत बच्चा

मझौलियाः सुगौली स्टेशन से करीब डेढ़ साल पूर्व अपहृत तीन वर्षीय बालक मझौलिया के बहुअरवा बहासी गांव में मिला. इस मामले में पुलिस ने हरसिद्धी थाना क्षेत्र के घिवाधाड़ निवासी राजू साह को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार सिंह ने बताया कि बहुअरवा गांव निवासी ब्रज किशोर साह के तीन वर्षीय पुत्र झीमी का […]

विज्ञापन

मझौलियाः सुगौली स्टेशन से करीब डेढ़ साल पूर्व अपहृत तीन वर्षीय बालक मझौलिया के बहुअरवा बहासी गांव में मिला. इस मामले में पुलिस ने हरसिद्धी थाना क्षेत्र के घिवाधाड़ निवासी राजू साह को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार सिंह ने बताया कि बहुअरवा गांव निवासी ब्रज किशोर साह के तीन वर्षीय पुत्र झीमी का अपहरण वर्ष 2012 में सुगौली स्टेशन से हुआ था. इस मामले में जीआरपी थाना में प्राथमिकी भी अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज करायी गयी थी.

इधर रविवार को परिवार वालों को सूचना मिला कि हरसिद्धी थाना क्षेत्र का राजू साह अपने ससुराल बहुअरवा आया हुआ है. उसके साथ एक बच्च भी है. वह बच्च अपहृत झीमी है. परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस वालों को दी. गिरफ्तारी के बाद इस मामले का खुलासा हुआ. बताया जाता हैं कि अपहृणकर्ता की पत्नी ने इस काम के लिए उसका विरोध भी किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन