लूटकांड : बाइक का नंबर निकला फर्जी

Published at :20 May 2016 12:54 AM (IST)
विज्ञापन
लूटकांड : बाइक का नंबर निकला फर्जी

बेतिया : योगापट्टी प्रखंड की पीपरहिया पंचायत के पंचायत सचिव राजेंद्र बैठा से हुई लूटकांड में प्रयुक्त पल्सर बाइक का नंबर फर्जी निकल गया है. लूटकांड को संदिग्ध मानकर एसपी विनय कुमार मामले की स्वयं मॉनीटरिंग शुरू कर रहे हैं. पंचायत सचिव राजेंद्र बैठा व उनके पुत्र से पूछताछ के दौरान लूटकांड मामले में कई […]

विज्ञापन

बेतिया : योगापट्टी प्रखंड की पीपरहिया पंचायत के पंचायत सचिव राजेंद्र बैठा से हुई लूटकांड में प्रयुक्त पल्सर बाइक का नंबर फर्जी निकल गया है. लूटकांड को संदिग्ध मानकर एसपी विनय कुमार मामले की स्वयं मॉनीटरिंग शुरू कर रहे हैं. पंचायत सचिव राजेंद्र बैठा व उनके पुत्र से पूछताछ के दौरान लूटकांड मामले में कई अहम सुराग पुलिस को मिला है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंचायत सचिव राजेंद्र बैठा व उनके पुत्र से एसपी ने पूछताछ की.

पूछताछ के दौरान यह बात समाने आयी है कि पंचायत सचिव ने लूटकांड में प्रयुक्त जिस पल्सर बाइक के नंबर को बताया है, वह नंबर गलत निकला है. इसलिए लूटकांड मामले में पंचायत सचिव की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है.

यहां बता दें कि 10 मई को योगापट्टी थाना के पटेरवा नया बस्ती के समीप पीपरहिया पंचायत के पंचायत सचिव राजेन्द्र बैठा व उनके पुत्र बाइक से जा रहे थे. जहां पूर्व से घात लगाये पल्सर बाइक सवार दो अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर पंचायत सचिव से 4 लाख 90 हजार रुपया लूट कर फरार हो गये थे. लूटी गयी पेंशन योजना की थी़ पंचायत सचिव ने योगापट्टी थाना में लूटकांड का प्राथमिकी दर्ज करायी थी़

लूटकांड मामले के उद्भेन को ले एसपी स्वयं कर रहे हैं मॉनीटरिंग
पंचायत सचिव व उसके पुत्र से पूछताछ में कांड से मिली अहम सुराग
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन