चनपटिया में मुखिया की गोली मार हत्या

बेतियाः चनपटिया प्रखंड की दक्षिणी घोघा पंचायत के मुखिया सह भाजपा नेता अनिल मिश्र की शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार पांच अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. मुखिया को अपराधियों ने चनपटिया दक्षिणी घोघा मुख्य पथ पर दोपहर 12 बजे फतेहपुर गांव के बेसिक स्कूल के समीप गोली मारी. वह अपने घर से […]
बेतियाः चनपटिया प्रखंड की दक्षिणी घोघा पंचायत के मुखिया सह भाजपा नेता अनिल मिश्र की शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार पांच अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. मुखिया को अपराधियों ने चनपटिया दक्षिणी घोघा मुख्य पथ पर दोपहर 12 बजे फतेहपुर गांव के बेसिक स्कूल के समीप गोली मारी. वह अपने घर से बाइक पर अकेले चनपटिया जा रहे थे. दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने मुखिया को ओवर टेक कर पिस्टल से तीन गोली मारी.
जो उनके पीठ, सीना व जांघ में लगी. गोली लगते ही मुखिया अपनी बाइक से जमीन पर गिर गये. घटनास्थल से आसपास के लोग मुखिया को एक बोलेरो में लाद कर एमजेके अस्पताल लाये, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. फिर भी समर्थक नहीं माने और इलाज के लिए चिकित्सकों पर दबाव बनाया. चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही एसपी सौरभ कुमार साह, एसडीपीओ रामनंद कौशल समेत कई थानाध्यक्ष पहुंच गये. तब तक मुखिया के परिजन सहित सैकड़ों समर्थक एमजेके अस्पताल में जमा हो गये. चारों तरफ हंगामा खड़ा हो गया.
भाजपा नेता भी काफी संख्या में थे. एसपी ने आक्रोशितों को समझाते हुए कहा कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जायेगा. अपराधियों की धर-पकड़ के लिए सभी थाना को अलर्ट कर दिया गया है. बताया जाता है कि अनिल मिश्र सुबह अपने गांव में पंचायत करने गये थे. वहां से लौट कर अपने घर गये. फिर अकेले चनपटिया के लिए अपनी बाइक से निकले. तभी फतेहपुर गांव के समीप रिलायंस कंपनी के टावर के पास दो बाइक पर सवार पांच हमलावरों ने मुखिया को ओवर टेक कर गोली मार दी. अपराधी तेजी से चनपटिया की ओर भाग गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










