विजिलेंस टीम ने की स्टेशन पर छापेमारी

Published at :10 Jan 2014 4:39 AM (IST)
विज्ञापन
विजिलेंस टीम ने की स्टेशन पर छापेमारी

बेतियाः स्थानीय रेलवे स्टेशन पर व्याप्त अनियमितता की शिकायत पर बुधवार की देर संध्या हाजीपुर मंडल से विजिलेंस की टीम पहुंची. तीन सदस्यीय टीम ने स्टेशन अधीक्षक सहित कई अधिकारियों से पूछताछ किया. जानकारी के अनुसार टीम के सदस्य संतोष कुमार, पंकज कुमार नमन, राजकुमार प्रसाद ने स्टेशन की सफाई व्यवस्था संबंधित लेखा जोखा की […]

विज्ञापन

बेतियाः स्थानीय रेलवे स्टेशन पर व्याप्त अनियमितता की शिकायत पर बुधवार की देर संध्या हाजीपुर मंडल से विजिलेंस की टीम पहुंची. तीन सदस्यीय टीम ने स्टेशन अधीक्षक सहित कई अधिकारियों से पूछताछ किया. जानकारी के अनुसार टीम के सदस्य संतोष कुमार, पंकज कुमार नमन, राजकुमार प्रसाद ने स्टेशन की सफाई व्यवस्था संबंधित लेखा जोखा की फाइलों का विशेष जांच किया.

स्टेशन, प्लेटफॉर्म की धुलाई, नियमित साफ-सफाई की गड़बड़ी पर फटकार भी लगायी. टीम के आने पर अनियमितता में संलिप्त कई अधिकारियों में हड़कंप मच गया था. सभी अपनी-अपनी बचाव पक्ष में बनावटी फाइलों को प्रस्तुत करने में जुटे थे. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्टेशन के एक बड़े बाबू ही सफाई व्यवस्था का ठेका ले रखा है. गोपनीय सूचना पर टीम पहुंची थी. मगर कतिपय बाबू अपना बचाव पक्ष में एक पुरानी कागजात प्रस्तुत करते रहे. भले ही वे अपना बचाव किये हों मगर टीम के सदस्यों के अनुसार इस जांच से कई अधिकारी कार्यवाही के जद में आ सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन