पिडरी में 28 उम्मीदवार मुखिया की दौड़ में

Published at :19 Apr 2016 4:42 AM (IST)
विज्ञापन
पिडरी में 28 उम्मीदवार मुखिया की दौड़ में

बहादुरपुर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में सरगर्मी तेज हो गयी है़ उम्मीदवार सुबह होते ही मतदाताओं के घर-घर पहुंच कर अपने पक्ष में मतदान करने के अपील मे जूट गये है़ गांव के चौक-चौराहे पर भी चुनाव की चर्चा जोरों पर चल रही है. प्रत्याशी अपने पक्ष में […]

विज्ञापन

बहादुरपुर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में सरगर्मी तेज हो गयी है़ उम्मीदवार सुबह होते ही मतदाताओं के घर-घर पहुंच कर अपने पक्ष में मतदान करने के अपील मे जूट गये है़ गांव के चौक-चौराहे पर भी चुनाव की चर्चा जोरों पर चल रही है. प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदाताओं को रिझाने मे एड़ी चोटी एक कर रहे है़ जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के अन्तर्गत कुल 23 पंचायत है़ सभी पंचायताें में मुखिया पद के कुल 310 उम्मीदवार मैदान मे खड़े है़

इसी प्रकार 23 पंचायत में सरपंच पद के लिए 141 प्रत्याशी मैदान में है़ 32 पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 2सौ 52 प्रत्याशी,पंच पद के लिए दो सौ 44 तथा वार्ड सदस्य पद के लिए कुल 7 सौ 98 उम्मीदवार मैदान मे खडे है़ं प्रखंड निवार्ची पदाधिकारी सह बीडीओ अविनाश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न पंचायतों मे 163 वार्ड पंच एवं 48 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुन लिए गये है. 23 पंचायताें मे सबसे अधिक मुखिया पद के उम्मीदवार पिड़री पंचायत में 28 मैदान मे खड़े है़

इसी प्रकार जलवार मे 07,मनियारी मे 14,सिमरा नेहालपुर मे 20,ओझौल में 16,तारालाही मे 06,खराजपुर मे 10,दिलावरपुर मे 10,वाजितपुर मे 11,बरूआरा मे 25,हरीपटी मे 14,डरहार मे 12,बहादुरपुर देकुली मे 16,प्रेमजीवर मे 14,कुषोथर मे 05,विउनी अन्दामा मे 11,टीकापटी देकुली मे 16,मेकनावेदा मे 21, वसंतपुर मे 15,रामभ्रद्रपुर मे 14,उधरा महपारा मे 09,उधरा मे 04,तथा खैरा पंचायत मे 12 मुखिया पद के प्रत्याशी मैदान मे अपने भाग्य को अजमाने मे लगे हुऐ है़ मालूम हो कि तीसरे चरण मे 2 मई को मतदान कराया जाएगा़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन