निगरानी के हत्थे चढ़े मनरेगा पीओ

Published at :09 Jan 2014 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
निगरानी के हत्थे चढ़े मनरेगा पीओ

-मुखिया पति से 25 हजार रुपये ले रहे थे घूस -गौनाहा प्रखंड के मनरेगा प्रोग्राम पदाधिकारी हरिशंकर गिरफ्तार गौनाहा, बेतियाः निगरानी विभाग की टीम ने बुधवार को घूस लेते मनरेगा के प्रोग्राम पदाधिकारी को धर दबोचा. प्रोग्राम पदाधिकारी हरिशंकर प्रसाद महुई पंचायत के मुखिया पति शमशेर से 25 हजार रुपये घूस ले रहे थे. उसी […]

विज्ञापन

-मुखिया पति से 25 हजार रुपये ले रहे थे घूस

-गौनाहा प्रखंड के मनरेगा प्रोग्राम पदाधिकारी हरिशंकर गिरफ्तार

गौनाहा, बेतियाः निगरानी विभाग की टीम ने बुधवार को घूस लेते मनरेगा के प्रोग्राम पदाधिकारी को धर दबोचा. प्रोग्राम पदाधिकारी हरिशंकर प्रसाद महुई पंचायत के मुखिया पति शमशेर से 25 हजार रुपये घूस ले रहे थे. उसी वक्त निगरानी विभाग पटना की टीम ने पकड़ लिया. इसके बाद टीम ने उनके आवास पर छापेमारी कर 15 हजार रुपये बरामद किया. महाराजा कनिष्क राज सिंह इस टीम का नेतृत्व कर रहे थे.

उन्होंने बताया कि प्रोग्राम पदाधिकारी ने मुखिया पति से एमबी बुक करने के नाम पर 25 हजार रुपये घूस मांगा था. इसकी शिकायत उन्होंने निगरानी से की. इस पर निगरानी की टीम ने छापेमारी कर रंगे हाथ मनरेगा पीओ को गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी टीम में इंस्पेक्टर मदन कुमार सिंह, ओमकार नाथ सिंह, एसआइ दिनेश तिवारी व पुलिस बल शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन