महात्मा गांधी को बापू के अस्तित्व में लाने वाली धरती को नमन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भितिहरवा आश्रम पहुंचे राज्यपाल, बापू की प्रतिमा पर िकया माल्यार्पण बेतिया/नरकटियागंज : राज्यपाल रामनाथ कोिवंद शुक्रवार को भितिहरवा गांधी आश्रम पहुंचे. आश्रम में उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बापू को नमन किया. आश्रम को देखने के बाद उपस्थित लोगों को राज्यपाल ने संबोधित किया. श्री कोिवंद ने कहा कि मैं इस आश्रम […]
विज्ञापन
भितिहरवा आश्रम पहुंचे राज्यपाल, बापू की प्रतिमा पर िकया माल्यार्पण
बेतिया/नरकटियागंज : राज्यपाल रामनाथ कोिवंद शुक्रवार को भितिहरवा गांधी आश्रम पहुंचे. आश्रम में उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बापू को नमन किया. आश्रम को देखने के बाद उपस्थित लोगों को राज्यपाल ने संबोधित किया.
श्री कोिवंद ने कहा कि मैं इस आश्रम में पहली बार आया हूं. मोतिहारी में मेरा कार्यक्रम था, लेकिन लोगों ने बताया कि इस आश्रम के दर्शन के बिना मेरी यात्रा अधूरी रह जायेगी. इसलिए लगा कि मुझे यहां आना चाहिए. उन्होंने कहा कि बापू का यदि देश, विदेश में कहीं परिचय हुआ, तो वह इस धरती से हुई. सबसे बड़ी बात यह है कि गांधी जी पोरबंदर में पैदा हुए,
जो सौराष्ट्र का एक छोटा सा जिला है और वह भी 100 साल पहले बंबई राज्य का हिस्सा था. गांधी जी बंबई में पढ़े, फिर लंदन गये. फिर बंबई में वकालत की. फिर साउथ अफ्रीका गये. मैं इस धरती को इसलिए भी याद करता हूं कि बापू देश के किसी भी हिस्से से क्रांति की शुरूआत कर सकते थे, लेकिन इस धरती में क्या आकर्षण है, उसे मुझे भी आज देखने का मौका मिला. मोहनदास करमचंद गांधी को बापू व राष्ट्रपिता के अस्तित्व में लाने वाली इस चंपारण की धरती को मैं नमन करता हूं. हम सभी के यह धरती प्रेरणादायी है, पूजनीय है.
गुलदस्ता दे डीएम ने किया स्वागत : पत्नी के साथ भितिहरवा पहुंचे राज्यपाल का डीएम लोकेश कुमार सिंह ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया. हेलीपैड से राज्यपाल गाड़ी से आश्रम तक पहुंचे थे.
नरकटियागंज एसडीएम अरविंद मंडल, गौनाहा बीडीओ नीलम समीर ने भी गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया. इसके बाद अधिकारियों ने राज्यपाल व इनकी पत्नी को पूरे आश्रम से रुबरू कराया. बापू की चरखी, फोटोेग्राफ आदि को राज्यपाल ने देखा.
कस्तूरबा की छात्राओं ने पेश किया स्वागत गान : राज्यपाल के आश्रम में आने पर कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान पेश किया. संबोधन के अंत में राज्यपाल ने छात्राओं से उनके पढ़ाई के विषय में जानकारी ली और एक साथ बोलने पर छात्राओं की तारीफ की.
जगह-जगह तैनात थी पुलिस: राज्यपाल के भितिहरवा आश्रम भ्रमण को लेकर जगह-जगह पुलिस तैनात थी. एएसपी अभियान राजेश कुमार सुरक्षा व्यवस्था संभाले हुए थे. राज्यपाल के आने को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था को थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया था.
आज वाल्मीकिनगर भ्रमण का कार्यक्रम : राज्यपाल रामनाथ कोिवंद भितिहरवा के बाद सीधे वाल्मीकिनगर रवाना हो गये.
रात्रि विश्राम वह वहीं करेंगे. जानकारी के मुताबिक, राज्यपाल शनिवार को वाल्मीकि टाइगर रिजर्व का भ्रमण करेंगे. इसके बाद हेेलीकाप्टर से सीधे वह पटना रवाना हो जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










