जिले के सभी स्कूल हुए मॉर्निंग, 6.30 बजे से अब िकया जायेगा संचालन

Published at :12 Apr 2016 6:17 AM (IST)
विज्ञापन
जिले के सभी स्कूल हुए मॉर्निंग, 6.30 बजे से अब िकया जायेगा संचालन

बेतिया : भीषण गर्मी को देखते हुए जिले के सभी स्कूलों का मंगलवार से मॉर्निंग संचालन होगा. मॉर्निंग स्कूल सुबह 6.30 बजे से संचालित होगा. स्कूलों में छुट्टी का समय 11.30 बजे निर्धारित की गयी है. इसकी जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी विश्वनाथ साह ने दी. उन्होंने बताया कि प्राथमिक, मध्य व उच्च विद्यालयों का मॉर्निंग […]

विज्ञापन

बेतिया : भीषण गर्मी को देखते हुए जिले के सभी स्कूलों का मंगलवार से मॉर्निंग संचालन होगा. मॉर्निंग स्कूल सुबह 6.30 बजे से संचालित होगा. स्कूलों में छुट्टी का समय 11.30 बजे निर्धारित की गयी है. इसकी जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी विश्वनाथ साह ने दी. उन्होंने बताया कि प्राथमिक, मध्य व उच्च विद्यालयों का मॉर्निंग संचालन किया जायेगा. मॉर्निंग स्कूलों का संचालन ग्रीष्मावकाश तक होता रहेगा. इसको लेकर सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को आदेश दे दिया गया है.

मॉर्निंग स्कूल संचालन में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. अगर इसमें कोई दोषी पाया जाता है,तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

छुट्टी के बाद बच्चों को मिलेगा मिड डे मी ल : स्कूलों के मॉर्निंग संचालन होने पर बच्चों को मिड डे मिल छुट्टी के बाद मिलेगा. यह सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों पर लागू होगा. इसको लेकर डीइओ ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है. निर्देश में कहा गया है कि बच्चों को प्रतिदिन छुट्टी के बाद एमडीएम देना होगा. इसे सख्ती से पालन करना होगा. अगर इसमें किसी तरह की शिकायत मिलती है,तो प्रधानाध्यापकों पर कार्रवाई की जायेगी.
विधायक ने सुनी समस्या, बोले होगा निदान : बेतिया. उज्जैन टोला में सदर विधायक मदनमोहन तिवारी मोहल्लेवासियों की समस्याओं से सोमवार को रूबरू हुए. उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का निदान किया जायेगा. मौके पर जफर इमाम उर्फ मुन्ना, मोहम्मद कलाम, मोहम्मद यूसूफ, एजाज अहमद, मोहम्मद ताहिर साह, मोहम्मद हाकिम, मोहम्मद नाजीम, साहेब इमाम, औरंगजेब अली, इमरार अहमद, अबू सलाम आदि मौजूद रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन