आज ब्रिज का शिलान्यास 3 साल बाद भरिये फर्राटा

बेतिया/नरकटियागंज : रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा मंगलवार को नरकटियागंज आरओबी का शिलान्यास करेंगे़ अनुमंडल क्षेत्र के लाखों लोग इस दिन का इंतजार सालों से कर रहे थे़ आरओबी के निर्माण को ले चारों ओर खुशी का माहौल हैं़ क्षेत्र के लोगों को रोज रोज के जाम से मुक्ति मिलेगी़ करीब 1400 मीटर लंबे इस […]
बेतिया/नरकटियागंज : रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा मंगलवार को नरकटियागंज आरओबी का शिलान्यास करेंगे़ अनुमंडल क्षेत्र के लाखों लोग इस दिन का इंतजार सालों से कर रहे थे़ आरओबी के निर्माण को ले चारों ओर खुशी का माहौल हैं़ क्षेत्र के लोगों को रोज रोज के जाम से मुक्ति मिलेगी़
करीब 1400 मीटर लंबे इस आरओबी का निर्माण इरकॉन के माध्यम से टीआरजी कंपनी करायेगी़ इस पर लगभग 104 करोड़ रूपया की लागत आयेगी़ कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर पाणीग्रही ने बताया कि यह आरओबी अपने आप में विशेष होगा़ इसकी विशेषता यह है कि इसका निर्माण 22 नंबर रेलवे गुमटी पर किया जा रहा है लेकिन यह दिउलिया स्थित 21 नंबर रेलवे गुमटी को भी कवर करेगा़ ब्रिज तीन साल में बनकर तैयार हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




